Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापिस आऊंगा’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ…
अपनी शानदार, रूहानी और दिल जीत लेने वाली प्रेम कहानियों के लिए प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशन इम्तियाज अली एक बार फिर एक जबरदस्त लव स्टोरी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इम्तियाज की इस अपकमिंग मूवी का नाम मैं वापस आऊँगा (Main Vaapas Aaunga) है और आज इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है।
Main Vaapas Aaunga फिल्म का टीजर रिलीज
Contents
दरअसल ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बँटवारे के समय पर आधारित है। टीजर की शुरूवात में एक यंग कपल की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जो बंटवारे के समय बिछड़ जाते है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह अहम रोल में है, जबकि वेदांग रैना ने उनके यंग वर्जन का किरदार निभाया है। इसके अलावा शरवरी वाघ को उनकी प्रेमिका के किरदार में देखा जा सकता है।
टीजर में दिलजीत दोसांझ को एक कंटेंट क्रिएटर/यूट्यूबर के किरदार में देखा जा सकता है, जो सोशल मीडिया के जरिए नसीरुद्दीन शाह को उनके 78 साल पुराने प्यार से मिलवाने की कोशिश करते है। वहीं अब नसीर अपने पुराने प्यार से मिल पाते है या नहीं, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
पहले इस फिल्म में साथ काम कर चुके दिलजीत-इम्तियाज
बता दे कि इस फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान का है, वहीं लिरिक्स इरशाद कामिल के है। इस फिल्म के गानों में दिलजीत की आवाज भी सुनाई देगी। जानकारी के लिए बता दे कि दिलजीत का इम्तियाज अली के साथ ये दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले ये दोनों फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में भी साथ काम कर चुके है।
दिलजीत दोसांझ ने बताया कैसी है फिल्म की कहानी
वहीं Main Vaapas Aaunga फिल्म का टीजर शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी में एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, “मैं वापस आऊंगा। इम्तियाज अली, सर, नसीरुद्दीन शाह, सर और एआर रहमान, सर नाल काम कर्ण नू मिलेया… होर बंदे न की चाइदा। दोवे हथ जोड़के शुक्र करने दे इलावा होर की कह सकदा। बहुत ही प्यारी ते बहुत ही तारेयां दे सवाल पीछे शाद जान वाली कहानी है इस फिल्म दी, जो पार्टिशन ते मौजूदा समय नाल नाल पैरेलल चलदी आ।”
“ज्यादा नी कहंदा पर कहानी बोहोत सोनी आ, बैकग्राउंड गाणा च जो प्यारी ते सुकून देने वाली आवाज है, वो दोसांझवाले दी है, क्या कमाल है।”
Main Vaapas Aaunga की रिलीज डेट
गौरतलब है कि Main Vaapas Aaunga का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। वहीं समीर नायर, दीपक सेगल, मोहित चौधरी और शिबसीश सरकार ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किय है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Imtiaz Ali की अपकमिंग मूवी की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ सहित ये सितारे आएँगे नजर





