Site icon FN

Saqib Saleem Birthday: हुमा कुरैशी ने बेबी ब्रदर साकिब के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की क्यूट तस्वीरें 

Saqib Saleem Birthday

Saqib Saleem Birthday: हुमा कुरैशी ने अपने भाई व बॉलीवुड अभिनेता साकिब सलीम के बर्थडे पर एक क्यूट सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों में…

बॉलीवुड अभिनेता साकिब सलीम आज अपना 38वां जन्मदिन (Saqib Saleem Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई साथी कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब साकिब की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Saqib Saleem Birthday पर बहन हुमा का पोस्ट

दरअसल हाल ही में हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में ये दोनों भाई-बहन ब्लैक कलर के ऑउटफिट पहने ट्विनिंग करते नजर आ रहे है। फोटोज में हुमा कप थामे अपनी चाय/कॉफी का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रही है। वहीं साकिब को अपनी बहन के साथ क्यूट से पोज देते देखा जा सकता है।

कंई अन्य तस्वीरों में हुमा और साकिब को एक रेस्टोरेंट में लजीज खाने का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है। छोले-भटूरे और गाजर का हलवा देखकर साकिब के चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

भाई के लिए हुमा ने लिखा प्यारा नोट

वहीं Saqib Saleem Birthday पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हुमा ने अपने छोटे भाई के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “शुक्र… पूरी दुनिया में केवल एक ही… साकिब सलीम। हैप्पी बर्थडे बेबी ब्रदर।”

सेलेब्स ने भी दी Saqib Saleem Birthday पर दी शुभकामनाएँ

हुमा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब प्यार लुटा रहे है। भूमि पेडनेकर, बॉबी देओल, अभय वर्मा और राजकुमार राव सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट किए है।

यह भी देखें:

Exit mobile version