Site icon FN

Hrithik Roshan Son: ऋतिक रोशन ने रेहान के 20वें जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, लाइफ के बारे बेटे को दी ये सीख 

Hrithik Roshan Son

Hrithik Roshan Son: ऋतिक रोशन के बेटे रेहान रोशन अब 20 साल के हो चुके है। वहीं जिंदगी के इस नए फेज पर एक्टर ने अपने बेटे को एडल्टहुड को लेकर एक महत्वपूर्ण सीख दी है।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Son) और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के बड़े बेटे रेहान रोशन का आज 20वां जन्मदिन है। अब जैसे ही रेहान एडलटहुड में कदम रख रहे है तो उनके पेरेंट्स ने उन्हें बेहद ही प्यारी सी सीख दी है। एक्टर ने अपने बेट को वयस्कता के बारे में जो सीख दी है, वो इतनी प्यारी है कि उसे कोई भी अपनी जिंदगी में उतार सकता है।

Hrithik Roshan Son Hrehaan Roshan’s Birthday

दरअसल हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे के बचपन की कंई प्यारी सी वीडियो शेयर की है। इन वीडियो में एक्टर और उनके दोनों बेटों को फिल्म ‘जिदंगी न मिलेगी दोबारा’ की तरह लाइफ के खूबसूरत पलों का जमकर एन्जॉय करते देखा जा सकता है।

पहली क्लिप में ऋतिक और उनके दोनों बेटे साथ में स्विमिंग करते हुए नजर आ रहे है। वहीं दूसरी वीडियो में उनकी Boys Night Out की झलक देखी जा सकती है। वहीं अगली वीडियो में ऋतिक और उनके बेटे लॉन्ग ड्राइव का लुफ्त उठाते नजर आ रहे है। वहीं अन्य तस्वीरों में भी एक्टर को अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है।

Adulthood के बारे में बेटे को दी सीख

इन प्यार सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने बेटे (Hrithik Roshan Son) के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “माई डियर Ray, जैसे कि आप उत्साह के साथ वयस्कता (Adulthood) में कदम रख रहे है, तो यहां एक छोटा सा रिमाइंडर है कि व्यस्क होना इतना महत्वपूर्ण क्यों है।”

“एक व्यस्क जो इतना मजबूत, इतना जिम्मेदार, इतना स्थिर और इतनी बुद्धिमानी से जीवन बनाता है कि आपके अंदर का बच्चा बेहिसाब हंसी के, बेहद आनंद के पल जी सके। आपको शांत संतुष्टि की मुस्कान मिले और ऐसी आजादी मिले जो आपको और ऊँचा उड़ने में मदद करे। बस यही जॉब है। इससे ज्यादा कुछ नहीं, इससे काम कुछ नहीं। तो गुड लक, यू एडल्ड। याद रखें कि एडल्ट नाव चलाते है और बच्चे कैप्टन होते है… ‘ओ कैप्टन मेरे कैप्टन’, यहाँ यह वाक्य ज्यादा सटीक बैठता है। हैप्पी 20th बर्थडे रे, मेरे बेटे।”

सुजैन खान ने भी बेटे रेहान पर लुटाया प्यार

ऋतिक रोशन के अलावा उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने बेटे (Sussanne Khan and Hrithik Roshan Son) को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में रेहान के बचपन के कंई प्यारे से पल देखे जा सकते है।

वहीँ इस वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने कैप्शन में लिखा, “Ray, मेरी जान- आप मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद हो, मेरे प्यारे रेहान, मेरे फर्स्ट बोर्न बेटे। आपकी और Ridzo की माँ होना मेरे लिए बेहद खुशी कि बात है। आप जिस तरह के इंसान बन गए हो उसे देखकर मुझे बेहद खुशी और गर्व महसूस होता है। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूँ, 20s में आपका स्वागत है, मेरे प्यारे बेटे।”

Exit mobile version