Eshaan Roshan Wedding

Eshaan Roshan Wedding: सिर पर पगड़ी पहन खूब जचे ऋतिक रोशन, भाई की शादी में किया जमकर डांस 

Eshaan Roshan Wedding: ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन की आज शादी है। वहीं अपने भाई की बारात में ऋतिक खूब डांस करते दिखे, जिसका वीडियो…

Eshaan Roshan Wedding: रोशन फैमिली में इन दिनों खुशी का माहौल है। दरअसल राकेश रोशन के भतीजे और ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन आज शादी के बंधन में बंधने वाले है। पिछले कंई दिनों से उनके प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे थे और आज फाइनली उनकी शादी हो रही है।

ऋतिक रोशन कजिन Eshaan Roshan Wedding

दरअसल हाल ही में ईशान रोशन की शादी की कंई तस्वीरें व वीडियो सामने आई है। भाई की शादी के लिए ऋतिक ने ग्रे एंड वाइट कलर का इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट चुना था, वहीं सिर पर पगड़ी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं इस दौरान वे पैपराजी को भी खूब पोज देते नजर आए।

फैमिली संग खूब डांस करते दिखे ऋतिक रोशन

भाई की शादी में ऋतिक अपनी पूरी फैमिली के साथ खूब डांस करते दिखे। इस दौरान उन्हें ढोल की थाप पर खूब थिरकते हुए देखा गया।

दुल्हन के साथ दिखे राकेश रोशन

एक अन्य वीडियो में राकेश रोशन को अपने होने वाली पुत्रवधु के साथ देखा जा सकता है। सामने आए वीडियो में दुल्हन हेवी लहँगा, पिंक चुड़ा और मैचिंग ज्वैलरी पहने बेहद खूबसूरत लग रही है।

Eshaan Roshan Wedding

Eshaan Roshan Wedding में बॉयफ्रेंड संग पहुँची सुजैन खान

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी इस शादी में शामिल हुई। सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुँची थी। इस दौरान वे लहँगा पहने काफी प्यारी लग रही थी।

ईशान रोशन कौन है ?

बता दे कि ईशान ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन के बेटे है। वे आज अपनी मंगेतर ऐश्वर्या सिंह के साथ शादी करने वाले है। ऐसे में पूरा रोशन परिवार इस शादी के लिए एकत्रित हुआ है।

यह भी देखें: Hrithik Roshan Girlfriend: 40 साल की हुई सबा आजाद, ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में बधाई 

यह भी देखें: Ameesha Patel ने ऋतिक रोशन और सुजैन खान के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, कहा- ‘तब दोस्ती फिल्मों से परे भी…’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top