Dharmendra

हेमा मालिनी ने दी पति Dharmendra की हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है 89 वर्षीय एक्टर की तबियत 

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को लेकर बीते दिन खबर आई कि वे अस्पताल में भर्ती है। वहीं अब हेमा मालिनी ने…

बॉलीवुड के ही-मैन को लेकर बीते दिन ऐसी खबर सामने आई, जिसे उनके फैंस चिंतित हो गए। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि धर्मेंद्र (Dharmendra) की तबियत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा था कि उन्हें साँस लेने में दिक्कत हो रही थी और वे आईसीयू में भर्ती है। वहीं अब धर्मेद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

ड्रीम गर्ल ने बताया अब कैसी है Dharmendra की तबियत

दरअसल कुछ समय पहले ही हेमा मालिनी को मुंबई एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे धर्म जी की तबियत के बारे में सवाल किया। इस सवाल के जवाब में ड्रीम गर्ल ने वैसे तो कुछ नहीं कहा लेकिन उनहोंने हाथ उठाते हुए इशारा किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब धर्मेंद्र की तबियत ठीक है।

इस फिल्म में नजर आएँगे ही-मैन

बता दे कि ही-मैन की उम्र भले ही अब 89 वर्ष हो चुकी है लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी वे सिनेमा में एक्टिव है। दरअसल हाल ही में उनकी फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में है, वहीं धर्मेंद्र ने उनके दादा जी का रोल निभाया है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को लाखों लोग करते है फॉलो

बता दे कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें व वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इसके अलावा वे अपनी फिल्मों और उनसे जुड़े किस्से भी शेयर करते रहते है। फैंस को भी उनकी पोस्ट बेहद पसंद आती है। इंस्टाग्राम पर इन्हे 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top