Hansika Motwani Divorce: फिल्म एक्ट्रेस हँसिका मोटवानी का शादी के 4 साल बाद तलाक हो गया है। बता दे कि हंसिका ने अपनी सहेली के एक्स हस्बैंड से शादी रचाई थी।
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल हंसिका का शादी के 4 साल बाद तलाक हो गया है। इन्होने 2022 में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी रचाई थी। वहीं अब दोनों ने ऑफिशियली अपनी राहें अलग कर ली है।
सोहेल कथूरिया और Hansika Motwani का हुआ तलाक
Contents
बता दे कि पिछले साल भी भी हंसिका मोटवानी के तलाक की खबरें सामने आई थी। हालाँकि तब सोहेल ने इन खबरों को सरासर गलत बताया था। वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो हंसिका और सोहेल के रिश्ते में शादी के कुछ समय के बाद ही दिक्कतें शुरू हो गई थी और दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
हंसिका ने पति ने नहीं मांगी एलिमनी
Hansika Motwani और सोहेल कथूरिया ने आपसी सहमति से अलग होने का फैंसला किया था। वहीं आज मुंबई के बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट ने इनके तलाक पर मुहर लगा दी है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने एलिमनी के मांग नहीं की है।
इस वजह से हुआ Hansika Motwani का डिवोर्स
वहीं कोर्ट में हंसिका की तरफ से मौजूद वकील अदनान शेख ने बताया कि- शादी के बाद ये कपल कुछ दिनों तक साथ रहा। हालाँकि धीरे-धीरे इन्हे एहसास हुआ कि इनके नेचर, लाइफस्टाइल, विचार और सोच में काफी अंतर है, जिसकी वजह से आए दिन झगड़े होते रहते थे। इनके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर भी झगड़ा होने लगा था, जिसकी वजह से इनके लिए एक छत के नीचे रहना मुश्किल हो गया था। ऐसे में इस कपल ने अलग होने का फैंसला किया।
सहेली के एक्स हस्बैंड से रचाई थी शादी
बता दे कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने 2022 में जयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग क थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हालाँकि इन दोनों का रिश्ता शुरू से ही काफी विवाद भरा था। दरअसल सोहेल की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले इन्होने रिंकी बजाज से शादी की थी, जो कथित तौर पर हँसिका की बेस्टफ्रेंड थी। ऐसे में रिंकी से तलाक के बाद सोहेल ने जब दूसरी शादी रचाई थी तो हंसिका पर अपनी सहेली का घर तोड़ने जैसे कंई गंभीर आरोप लगे थे। हालाँकि एक्ट्रेस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

