शीर्षक: Friendship Day 2025: पर्दे से परे रियल लाइफ में भी बेस्ट फ्रेंड्स हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, एक-दूसरे पर छिड़कते हैं जान
Friendship Day 2025: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी दोस्ती सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है। ये सितारे रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। दोस्त… एक ऐसा रिश्ता, जो खून का न होकर भी दिल के सबसे करीब होता है। जिसके साथ आप हंस सकते हैं, रो सकते हैं और बिना झिझक अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। यही वजह है कि दोस्ती हर किसी की ज़िंदगी में खास मायने रखती है।
भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस (Friendship Day 2025) मनाया जाता है। इस खास मौके पर हम आपके लिए हिंदी समाचार और मनोरंजन की दुनिया से कुछ ऐसी चर्चित जोड़ियां लेकर आए हैं, जिनकी बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आती है—चाहे वह फिल्म सेट हो या ऑफ-स्क्रीन लाइफ।
शाहरुख खान और सलमान खान
शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में गिनी जाती है। दोनों ने करण अर्जुन और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्मों के बाद इनकी जोड़ी को ऑफ-स्क्रीन भी खूब पसंद किया गया। हालांकि इनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन इसके बावजूद आज दोनों स्टार्स रियल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताते रहते हैं।
सलमान खान और आमिर खान
सलमान खान और आमिर खान भी रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं। कहा जाता है कि जब आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के दौरान डिप्रेशन से जूझ रहे थे, तब सलमान उनके साथ घंटों बातें करते थे और उन्हें दिलासा देते थे। इसी दौर में दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई। आज भी कई इवेंट्स में इनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती है और दोनों एक-दूसरे के काम की सराहना करते नजर आते हैं।
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती भी बॉलीवुड के पॉपुलर फ्रेंड सर्कल्स में शामिल है। ये तीनों अक्सर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ी दिखती हैं। पार्टी हो या कैजुअल आउटिंग, इन्हें साथ में टाइम स्पेंड करते हुए अक्सर स्पॉट किया जाता है, जो इनके मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।
मौनी रॉय और दिशा पटानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पटानी भी रियल लाइफ में बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों एक-दूसरे के काम की तारीफ करती हैं। कोई बॉलीवुड पार्टी हो या वेकेशन, इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। इनकी दोस्ती से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद की जाती हैं।
अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर
अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर बचपन की दोस्त हैं, और समय के साथ इनकी दोस्ती और भी मजबूत होती गई। क्रिकेट मैच देखने जाना हो या मूवी आउटिंग, ये तीनों अक्सर साथ नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी ये एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं, जिससे फैंस के बीच इनकी दोस्ती चर्चा में रहती है।





