Divyanka Tripathi Baby Bump: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 41 की उम्र में माँ बनने वाली है। वहीं अब इन्होने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो…
टीवी का मशहूर कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल ये कपल शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाली है। कंई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिव्यांका जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं अब एक्ट्रेस ने खुद एक अपनी प्रेग्नेंसी (Divyanka Tripathi Baby Bump) को कंफर्म किया है।
Divyanka Tripathi Baby Bump pics
Contents
दरअसल हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में दिव्यांका अपना क्यूट सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है, वहीं इस दौरान उनके पति विवेक को भी उनके साथ देखा जा सकता है।
लुक की बात करें तो होने वाले मम्मी-पापा को इस दौरान वाइट कलर के ऑउटफिट में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों साथ में हँसते-मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे है। वहीं एक फोटो में दोनों को बेबी के छोटे-छोटे शूज थामे देखा जा सकता है।
हमारा दिल कृतज्ञता से भरा गया है- दिव्यांका, विवेक
इन तस्वीरों (Divyanka Tripathi Baby Bump) को शेयर करते हुए दिव्यांका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “10 साल बाद कहानी में एक नया मोड़। कुछ यात्राएँ जल्दबाजी के बारे में नहीं होती। वे एक साथ रैडी होने के बारे में होती है। जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है जिंदगी उसमें एक और चैप्टर जोड़ देती है।”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “अभी भी इस पल को जी रहे है। अभी भी बिना किसी कारण के मुस्कुरा रहे है। हमारा दिल कृतज्ञता से भर गया गया है। हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे है।”
सेलेब्स ने दी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को बधाईयां
वहीं जैसे ही दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, तभी से उन्हें बधाईयाँ देने वालों का तांता लग गया। फैंस से लेकर कंई सेलेब्रिटीज तक उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य ने लिखा, ‘ये, आपको पता है मैं इस खबर को लेकर काफी समय से खुशी से झूम रही थी। आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई, अब और इंतजार नहीं कर सकती।’
सुरभि ज्योति ने लिखा, ‘ये (कंई हार्ट इमोजी के साथ)’, गोहर खान ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई। गॉड ब्लेस यू।’ आरती सिंह ने लिखा, ‘बधाई हो।’ इसके अलावा फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे है।
यह भी देखें:Divyanka Tripathi: शादी के 10 साल बाद माँ बनने वाली है दिव्यांका त्रिपाठी

