Dhurandhar 2 box office collection: रणवीर सिंह की धुरंधर :द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन शाहरुख खान की जवान, पठान और रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
धुरंधर 2 ने रचा इतिहास
Contents
रणवीर सिंह की स्पाई, थ्रिलर-एक्शन फिल्म धुरंधर : द रिवेंज 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि के असवर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म को रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है।
Dhurandhar 2 की स्टार कास्ट
धुरंधर: द रिवेंज की ओपनिंग डे की सटीक कमाई
- Day 1 : पेड़ व्यूज (18 मार्च ) 43 करोड़ नेट
- डे 1 : 19 मार्च 2026, 102.55 करोड़ नेट
- कुल ओपनिंग डे 1 : भारत में 145.55 करोड़ रुपए नेट और 172.63 करोड़ ग्रॉस
- वर्ल्डवाइड ग्रॉस : 236.63 करोड़ रुपए ( ओवरसीज 64 करोड़ )
धुरंधर 2 का भाषा वार ब्रेक डाउन
- हिंदी : 99.10 करोड़ रुपए
- तेलुगु : 2.12 करोड़ रुपए
- तमिल : 1.16 करोड़
- मलयालम : 0.09 करोड़
- कन्नड़ : 0.08 करोड़
डे 1 की कमाई पिछले दिन से 138.5 करोड़ रुपए ज्यादा रही। सुबह से शाम तक हॉउसफुल शोज चलते रहे।
Dhurandhar 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। बॉलीवुड के 113 साल पुराने इतिहास में पहली बार कोई हिंदी फिल्म ओपनिंग डे पर 100 करोड़ नेट क्लब में एंट्री कर पाई है। इसने पहले की जिन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उनके नाम निम्नलिखित प्रकार हैं:
- जवान : 75 करोड़
- पठान : 57 करोड़ रुपए
- एनीमल : 63.80 करोड़
- स्त्री 2 : 54 करोड़ रुपए
Dhurandhar 2 इन फिल्मों की लिस्ट में हुई शामिल
पैन इंडिया फिल्मों में यह पुष्पा 2 (164 करोड़ ) , RRR (133 करोड़) और KGF: चैप्टर 2 (116 करोड़) के बाद चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। Dhurandhar 2 की कमाई धुरंधर के पहले पार्ट 28 करोड़ से चार गुना ज्यादा है।
- Latest Bollywood News:Kartik Aaryan ने बहन कृतिका की शादी में जमाया रंग, हल्दी सेरेमनी में ‘कजरा रे’ गाने पर किया डांस
- Shehnaaz Gill Birthday: पंजाबी गानों पर खूब डांस करती दिखी शहनाज, पंजाब में फैमिली और दोस्तों के साथ मनाया 32वां जन्मदिन
- The Taj Story Movie: स्टार कास्ट, बजट, रिलीज डेट समेत संपूर्ण जानकारी

