Dada: The Sourav Ganguly Story

Dada: The Sourav Ganguly Story: राजकुमार राव ने शुरू की सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग, सेट से शेयर की तस्वीरें 

Dada: The Sourav Ganguly Story: राजकुमार राव ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने सेट से…

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली (दादा) के जीवन पर एक बायोपिक (Dada: The Sourav Ganguly Story) बन रही है। इस बायोपिक की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है, वहीं अब फाइनली इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। बता दे कि इस फिल्म में राजकुमार राव गांगुली का किरदार निभाते हुए नजर आएँगे। वहीं अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

Dada: The Sourav Ganguly Story की शूटिंग शुरू

दरअसल हाल ही में राजकुमार राव ने इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्होंने दादा की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। साझा की गई तस्वीरों में से पहली तस्वीर में क्लैपबोर्ड देखा जा सकता है। बता दे कि इस फिल्म का नाम दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी (Dada: The Sourav Ganguly Story) होने वाला है।

विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे Dada: The Sourav Ganguly Story का निर्देशन

वहीं दूसरी तस्वीर में एक क्रिकेट स्टेडियम में Sourav Ganguly Stand देखा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दे कि कोलकाता के प्रसिद्ध Eden Garden स्टेडियम में गांगुली के नाम का स्टैंड स्थित है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, ‘और शुरूवात हो गई है। द वन एंड ओनली दादा।”

सौरव गांगुली की बायोपिक मूवी का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे है। वहीं इस फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग कर रहे है।

Sourav Ganguly biopic shoots begins

सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए काफी मेहनत कर रहे राजकुमार

बता दे कि राजकुमार राव सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए काफी मेहनत कर रहे है। ये किसी भी फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेने में विश्वाश नहीं रखते। राजकुमार ने बीते महीने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि किसी भी फिल्म के लिए वजन बढ़ाना हो, वजन कम करना या फिर बूढ़ा दिखना आदि… इसके लिए वो प्रोस्थेटिक की मदद लेने की बजाय खुद मेहनत कर और अपनी डाइट आदि में बदलाव कर मनचाहा लुक अपनाते है।

राजकुमार ने बताया था कि उन्होंने अपनी पिछली फिल्म निकम की शूटिंग के लिए वजन  बढ़ाया था। वहीं अब वे गांगुली की बायोपिक के लिए वजन कम कर रहे है।

सेलेब्स ने दी राजकुमार राव को शुभकामनाएँ

वहीं जैसे ही राजकुमार ने अनाउंस किया कि उन्होंने दादा की बायोपिक ‘Dada: The Sourav Ganguly Story’ के की शूटिंग शुरू कर दी है, तभी से उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है। फराह खान ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “ऑल द बेस्ट, राज।’ ईशा अग्रवाल ने लिखा, ‘वाओ।’

नेहा धुपिया ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट।’ सनी सिंह ने लिखा, ‘मुबारक।’ इसके अलावा भी टिस्का चोपड़ा, अपारशक्ति खुराना, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, विद्या बालन, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन और भूमि पेडनेकर सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट किए है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top