Kuldeep Yadav Haldi: इस दौरान युजवेंद्र चहल क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी दुल्हन वंशिका को हल्दी लगाते नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो में…
Kuldeep Yadav Wedding: क्रिकेटर कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद अब अपने नए जीवन क शुरुवात करने वाले है। दरअसल वे कल अपनी बचपन की दोस्त वंशिका संग शादी के बंधन में बंधने वाले है। कुलदीप और वंशिका की शादी में युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह सहित कंई क्रिकेटर शामिल होंगे। वहीं अब इनकी प्री वेडिंग सेरेमनी (Kuldeep Yadav Haldi) से कंई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
चहल ने दिखाई Kuldeep Yadav Haldi की झलक
Contents
दरअसल हाल ही में युजवेंद्र चहल ने कुलदीप और वंशिका की हल्दी सेरेमनी से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चहल होने वाले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाते नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे पहले अपने दोस्त कुलदीप के हल्दी लगाते है और उनके साथ पोज देते है। वहीं तभी वे दुल्हन को हल्दी लगाते है।
मेरे यार की शादी है- यूजी चहल
लुक की बात करें तो दूल्हे (Kuldeep Yadav Haldi) ने इस दौरान लाइट पिंक एंड वाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, दुल्हन वंशिका भी पिंक कलर की साड़ी पहने काफी प्यारी लग रही थी। वहीं चहल रेड एंड वाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहने और आँखों पर चश्मा लगाए पुरे स्वैग के साथ अपने दोस्त की शादी में पहुंचे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजी ने कैप्शन में लिखा, “मेरे यार की शादी है।”
17 मार्च को होगा Kuldeep Yadav-वंशिका का रिसेप्शन
Kuldeep Yadav Haldi Ceremony: बता दे कि कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड वंशिका चड्डा संग सात फेरे लेंगे। इससे पहले इस कपल ने जून 2025 में सगाई की थी। कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी के ऐतिहासिक ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में होगी। वहीं शादी के बाद 17 मार्च को ये कपल लखनऊ के ‘होटल सेंट्रम’ में में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा, जिसमें क्रिकेट से लेकर राजनीती और बॉलीवुड तक की कंई बड़ी हस्तियाँ शामिल हो सकती है।
यह भी देखें: RJ Mahvash से ब्रेकअप के बाद Shefali Bagga के साथ डिनर डेट पर पहुँचे युजवेंद्र चहल, वायरल हुआ वीडियो





