Cocktail 2 की शूटिंग खत्म

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने पूरी की ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग 

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग मूवी कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो गई है। इस दौरान पूरी कास्ट ने साथ में मिलकर…

होमी अदजानिया की साल 2012 में रिलीज हुई मूवी कॉकटेल (Cocktail) को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डियाना पेंटी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया था। वहीं सब सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल Cocktail 2 आ रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। वहीं अब मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया की अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

पूरी हुई Cocktail 2 की शूटिंग

दरअसल होमी अदजानिया ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में उन्हें इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ मिलकर सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है।

Cocktail 2 शूटिंग पूरी

वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हुई। हो सकता है कि मैं थोड़ा पक्षपाती हो रहा हूँ लेकिन इस फिल्म की शूटिंग थोड़ी खास लग रही है। मेरी शानदार कास्ट और क्रू को बहुत सारा प्यार, जो मेरी बेतुकी हरकतों को बर्दाश्त करते है। लव यू, दोस्तों।”

Cocktail 2 की कास्ट ने केक काटकर मनाया जश्न

वहीं Cocktail 2 की शूटिंग खत्म होने पर सभी ने साथ में केक काटकर जश्न मनाया। तस्वीरों में शाहिद, कृति और रश्मिका मंदाना को डायरेक्टर होमी अदजानिया और निर्माता दिनेश विजान के साथ सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। इस दौरान सभी साथ मिलकर केक कट करते नजर आ रहे है।

Cocktail 2 की शूटिंग पूरी हुई

Cocktail 2 Release Date

जानकारी के लिए बता दे कि कॉकटेल 2 की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। हालाँकि यह फिल्म इसी साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

यह भी देखें: Siddhant Chaturvedi: CA छोड़ने से लेकर ऑडिशन के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहने तक, कुछ ऐसा रहा सिद्धांत चतुर्वेदी का एक्टर बनने का सफर 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top