Jab Talak Song: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Cocktail 2’ के पहला गाना Jab Talak रिलीज हो गया है। इस गाने में ये तीनो एक्टर्स समंदर किनारे…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जल्द ही होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएँगे। वहीं हाल ही मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना जब तलक (Jab Talak Song) रिलीज कर दिया है। बता दे कि इस गाने के टीजर/फर्स्ट लुक को इससे पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, वहीं अब मेकर्स ने ऑनलाइन भी इस शेयर कर दिया है।
Jab Talak Song हुआ रिलीज
Contents
कॉकटेल 2 का पहला गाना ‘जब तलक’ दोस्ती, प्यार और पूरा मैडनेस से भरपूर है। इस सॉन्ग में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को समंदर किनारे खूब मस्ती और डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों को यह गाना कॉकटेल के ‘तुम ही हो बंधू’ सॉन्ग की याद भी दिला रहा है।
बता दे कि इस गाने को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है, वहीं प्रीतम चक्रवर्ती ने इसे कंपोज किया है।
Jab Talak Song से पहले मेकर्स ने किया था ये पोस्ट
वहीं बीते दिनों मेकर्स ने इस फिल्म से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के नामों का खुलासा किया था। शाहिद ने इस फिल्म में कुनाल, कृति ने एली और रश्मिक ने दिया का किरदार निभाया है।
कब रिलीज होगी कॉकटेल 2 ?
बताते चलें कि ‘कॉकटेल 2’ 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएँगे। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने पूरी की ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग

