Chand Mera Dil movie

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ को मिली नई रिलीज डेट 

Chand Mera Dil : अनन्या पांडे और लक्ष्य की अपकमिंग फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब…

Kill और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर लक्ष्य लालवानी जल्द ही फिल्म चाँद मेरा दिल (Chand Mera Dil) में नजर आएँगे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तली बनी इस फिल्म में लक्ष्य के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है।

Chand Mera Dil की नई रिलीज डेट

जानकारी के लिए बता दे कि पहले चाँद मेरा दिल 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसी दिन अक्षय कुमार की ‘भूत बंग्ला’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस क्लेश से बचने के लिए इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है।

लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर ‘चाँद मेरा दिल’ अब 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पडेग़ा।

Chand mere dil

2024 में हुई थी Chand Mera Dil की अनाउंसमेंट

जानकारी के लिए बता दे कि मेकर्स ने नवंबर 2024 में ‘चाँद मेरा दिल’ मूवी की अनाउंसमेंट की थी। निर्माताओं ने इस मूवी के कुछ पोस्टर्स साझा किए थे, जिसमें लक्ष्य और अनन्या कोजी होते नजर आ रहे थे। बता दे कि इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। वहीं विवेक सोनी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Lakshya Movie

लक्ष्य लालवानी की फिल्मे

बताते चलें कि लक्ष्य लालवानी ने 2024 में करण जौहर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म किल (Kill) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में इनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं इसके बाद लक्ष्य शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Bads Of Bollywood) में नजर आए थे। इस सीरीज में भी दर्शकों ने लक्ष्य के काम को खूब सराहा था। ऐसे में फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top