Holi 2026: कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल व् पूरी फैमिली के साथ होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। वहीं कृति सेनन, वरुण धवन और…
आज पुरे देश में रंगों का त्यौहार होली सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई आज रंग-बिरंगे रंगों में रंगे नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी काफी धुमधाम से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते है। वहीं अब कंई सितारों ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें (Holi 2026 Photos) सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।
बॉलीवुड सेलेब्स Holi 2026 फोटोज
Contents
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें अपने पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल के साथ होली खेलते देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होने कैप्शन में लिखा, “होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।”
रवीना टंडन ने फैमिली के साथ मनाई Holi 2026
रवीना टंडन भी होली पर खूब डांस करते नजर आई। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपनी बेटी राशा थडानी, बेटे रणबीर और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ रंगो का ये त्यौहार मनाते हुए देखा सकता है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को हैप्पी होली।”
रणदीप हुड्डा Holi 2026 सेलिब्रेशन
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी वाइफ लीन लैशराम व पुरे परिवार के साथ रंगों का त्यौहार सेलिब्रेट किया सामने आई तस्वीरों में सभी रंग बिरंगे रंगों में रंगे नजर आ रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा, “इन रंगों, इन मुस्कानों और इस परिवार के लिए आभारी हूँ। हैप्पी होली।”
कृति सेनन ने दी होली की शुभकामनाएँ
कृति सेनन ने भी अपने पुरे परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की। इस दौरान न्यूली वेड कपल स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन भी उनके साथ नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, “हमारी फैमिली की तरफ से आपकी फैमिली को हैप्पी होली।”
होली खेलते दिखे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी होली के मौके पर रंगों में रंगे नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए।
वरुण धवन ने शेयर की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें
वरुण धवन ने अपनी वाइफ नताशा दलाल के साथ होली सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सभी को होली की शुभकामनाएँ। शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना।”
यह भी देखें: Valentines Day 2026: सोनाक्षी-जहीर से लेकर कृति-पुलकित तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने यूँ मनाया वेलेंटाइन डे





