Site icon FN

Bandar Movie: अनुराग कश्यप की फिल्म में ‘बंदर’ बनेंगे बॉबी देओल, सामने आया फर्स्ट लुक पोस्टर

Bandar Movie

Bandar Movie: बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएँगे। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है और इसके साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट…

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है। दरअसल ये जल्द ही फिल्म बंदर (Bandar Movie) में नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्देशन गैंग्स ऑफ वासेपुर और कैनेडी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर अनुराग कश्यप कर रहे है। हाल ही मेकर्स ने बंदर फिल्म से बॉबी का फर्स्ट लुक जारी किया है।

Bandar Movie से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक

दरअसल हाल ही में निर्माताओं ने बंदर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में बॉबी आँखों पर चश्मा पहने काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे है। वहीं पोस्टर में उन्हें सलाखों के पीछे देखा जा सकता है।

बॉबी देओल के साथ इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित है। वहीं इस फिल्म को निखिल दिवेदी (Saffron Magicworks) और जी स्टूडियो के बैनर तले निर्मित किया गया है।

Bandar Movie की रिलीज डेट

जानकारी के लिए बता दे कि बॉबी देओल की बंदर इसी साल के मध्य में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल यह फिल्म 22 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने लुटाया प्यार

बॉबी देओल की इस नई Bandar Movie की अनाउंसमेंट होते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे है। वहीं फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया है। बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी ड्राप किए है। वहीं वरुण धवन, रोहित सर्राफ और भूमि पेडनेकर सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

यह भी देखें: Bobby Deol: प्रोफेसर के रोल में नजर आएँगे बॉबी देओल, सामने आया नई फिल्म का पोस्टर 

यह भी देखें: Aryan Khan ने शाहरुख नहीं बल्कि माँ गौरी को डेडिकेट किया अपने करियर का पहला अवार्ड, कहा- ‘वे हमेशा कहती है कि…’

Exit mobile version