Site icon FN

बिग बॉस 19 के बाद घर पहुँची Tanya Mittal, पापा से गले मिलकर फूट-फुटकर रोई, कहा- ‘सब मजाक उड़ाते है’

Tanya Mittal

बिग बॉस 19 की बहुचर्चित कंटेस्टेंट रही Tanya Mittal अब अपन घर पहुँच चुकी है। वहीं घर पहुँचते ही वे अपने पापा से गले मिलकर फुट-फुटकर रोने लगी।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) इस बार बिग बॉस की सबसे बहुचर्चित कंटेस्टेंट रही। वे भले ही इस शो की ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही लेकिन अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और बड़े-बड़े दावों के साथ वे इस पुरे सीजन में छाई रही। वहीं अब बिग बॉस के फिनाले और सक्सेस पार्टी के बाद वे अपने ग्वालियर स्थित घर पहुंची और अपने पुरे परिवार से मुलाकात की।

बिग बॉस के बाद फैमिली से मिली Tanya Mittal

दरअसल हाल ही में तान्या मित्तल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें अपने ग्वालियर स्थित घर पर देखा जा सकता है। वीडियो में पूरी फैमिली उनका स्वागत करते नजर आ रही है। वहीं जैसे ही तान्या अपने घर पहुंची, वे अपने पिता से गले मिलकर फुट-फूटकर रोने लगी।

वीडियो में तान्या अपने पापा से कहती है कि- ‘मैंने कहीं भी आपका नाम नहीं लिया, क्योंकि सब मजाक उड़ाते है।’ वहीं इसके बाद तान्या की माँ और अन्य लोग उन्हें शांत कराते हुए नजर आ रहे है।

तान्या ने दिखाया अपना लग्जरी लाइफस्टाइल

बता दे कि बिग बॉस के पुरे सीजन में तान्या मित्तल अपने घर-परिवार और अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर बातें करती रही, जिसका ज्यादातर लोगों ने मजाक भी बनाया। वहीं अब जैसे ही तान्या अपने घर पहुंची है तो वे वीडियो पोस्ट कर सभी हेटर्स को जवाब दे रही है। बीते दिन ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनकी फैमिली बड़े से प्रोजेक्टर पर बिग बॉस देखते नजर आ रही है। वहीं एक अन्य वीडियो में तान्या के घर के बाहर लग्जरी गाड़ियों की लाइन लगे नजर आ रही है। ये सभी वीडियो देख फैंस कह रहे है कि तान्या तो सच में अमीर है।

यह भी देखें: Tanya Mittal की बढ़ी मुश्किलें, ग्वालियर पुलिस ने दर्ज की FIR

Exit mobile version