Maatrubhumi May War Rest In Peace

Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टाइटल बदला गया 

Maatrubhumi: सलमान खान की अपकमिंग मूवी ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है। अब इस फिल्म को एक अन्य टाइटल…

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी उपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल इस मूवी के टाइटल को चेंज कर ‘Maatrubhumi: May War Rest In Peace’ दिया गया है।

सलमान खान की फिल्म का नया नाम:  Maatrubhumi

दरअसल हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में भाईजान काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे है। चेहरे पर चोट के घाव और हाथों में लाठी लिए उनकी आँखों में गुस्सा साफ़ झलक रहा है। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने अपनी फिल्म के नए टाइटल की अनाउंसमेंट की है।

दरअसल बैटल ऑफ गलवान का नाम बदलकर अब मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) कर दिया गया है। वहीं सलमान की फिल्म का नाम बदलने को लेकर कुछ फैंस के मन में सवाल भी उठ रहे है कि ऐसा क्या हुआ कि मेकर्स ने इस मूवी का नाम ही बदल दिया गया।

सलमान ने क्यों बदला बैटल ऑफ गलवान का नाम

वहीं बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्टे  में इस सवाल का जवाब दिया है। दरअसल रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैटल ऑफ गलवान टाइटल काफी लिमिटेड लग रहा था। ऐसा लग रहा था मानो ये टाइटल किसी एक विशेष घटना पर आधारित हो। हालाँकि सलमान चाहते थे कि उनकी इस फिल्म का टाइटल ऐसा हो, जिससे लगे कि फिल्म का दायरा सीमित नहीं बल्कि बड़ा है। ऐसे में इस फिल्म का टाइटल ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है।

Maatrubhumi की रिलीज डेट

सलमान खान द्वारा साझा किए गए इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। हालाँकि अभी निर्माताओं की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

यह भी देखें: Republic Day 2026: सलमान खान ने बहन अर्पिता के बच्चों के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top