Site icon FN

Avneet Kaur ने फैमिली संग लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद, कहा- ‘दिल कृतज्ञता से भरा है’

Avneet Kaur

Avneet Kaur हाल ही में अपनी फैमिली के साथ त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करने पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने भोलेनाथ से…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) हाल ही में अपनी फैमिली के साथ त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने पहुंची। अवनीत ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है, जो काफी पसंद की जा रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके कुछ फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रह है।

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंची Avneet Kaur

दरअसल अवनीत कौर ने कुछ समय पहले ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में उन्हें मंदिर परिसर में देखा जा सकता है। वहीं कंई फोटोज में वे अपने परिवार के साथ पूजा करते नजर आ रही है।

लुक की बात करें तो अवनीत इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में बेहद प्यारी लग रही थी। उन्होंने प्रिंटेड कलर का अनारकली सूट पहना था और बालों की पोनीटेल बनाई थी। माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष की माला और सिर पर दुपट्टा लिए वे काफी प्यारी लग रही थी।

दिल कृतज्ञता से भरा है- अवनीत कौर

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अवनीत ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हर हर महादेव। आज अपने परिवार के साथ बहुत खूबसूरत दिन बिताया। दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। हम पर हमेशा कृपया बनाए रखने के लिए भोलेनाथ का धन्यवाद।”

Avneet Kaur’s Movies

बात करें अवनीत कौर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्होने रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूवात की थी। इसके बाद इन्होने कंई फिल्मों में स्पोर्टिंग किरदार निभाए। वहीं साल 2023 में आई फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में अवनीत लीड रोल में नजर आई थी। इस मूवी में इन्हे नवाजुद्दीन सिद्द्की के अपोजिट देखा गया था। वहीं इसके बाद अवनीत ने चिड़ियाखाना, लव की अरेंज मैरिज और लव इन वियतनाम सहित कंई फिल्मों में काम किया।

Exit mobile version