Ahan Shetty Birthday

Ahan Shetty Birthday: अथिया शेट्टी ने भाई अहान शेट्टी के बर्थडे पर शेयर की बचपन की क्यूट तस्वीर, कहा-‘दुनिया का बेस्ट लड़का’

Ahan Shetty Birthday: अथिया शेट्टी ने अपने भाई अहान शेट्टी के बर्थडे पर अपने बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। वहीं सुनील शेट्टी ने भी…

सुनील शेट्टी के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी आज अपना 30वां जन्मदिन (Ahan Shetty Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अहान की बहन अथिया शेट्टी ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते उनके इस स्पेशल डे और और भी स्पेशल बना दिया है।

Ahan Shetty Birthday पर अथिया का पोस्ट

दरअसल हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई तस्वीरें शेयर की है। पहले तस्वीर उनके बचपन की है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपने छोटे भाई को गोद में उठाया हुआ है। दूसरी तस्वीर में दोनों भाई-बहन साथ में काफी प्यारे लग रहे है। तीसरी तस्वीर अथिया की शादी की है। इस फोटो में अहान अपनी बहन का हाथ थामे उनके साथ चल रहे है। वहीं चौथी और अंतिम तस्वीर में अथिया और अहान को अपने पेरेंट्स के साथ देखा जा सकता है।

Ahan Shetty Birthday Special

अथिया ने लुटाया भाई पर प्यार

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अथिया ने अपने भाई (Ahan Shetty Birthday) के लिए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “दुनिया के सबसे प्यारे लड़के को हैप्पी बर्थडे, लव यू। इस साल तुम पर सूर्य की रोशनी और भी अधिक चमके।” अहान ने भी अपनी बहन के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “लव यू।”

मुझे तुमपर बेहद गर्व है- सुनील शेट्टी (Ahan Shetty Birthday)

वहीं सुनील शेट्टी ने भी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, “तुम्हे अपने जीवन में गरिमा और दृढ़ता के साथ आगे कदम बढ़ाते देखना मेरे दिल को सबसे ज्यादा खुशी देता है। तुम जो इंसान बन गए और जो भी तुम्हारा इंतजार कर रहा है, मुझे उसपर बेहद गर्व है। मैं तुम्हे एक बात कहना चाहता हूँ कि अब समय बदल गया है और अब तुम्हारी बारी है। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे।”

अहान शेट्टी की अपकमिंग मूवी

Ahan Shetty Birthday:  बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में इनके साथ तारा सुतरिया लीड रोल में नजर आई थी। वहीं अब अहान प्रतिष्ठित मूवी ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएँगे। इस मूवी में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ सहित कंई दिग्गज सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर यानि 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Diljit Dosanjh ने पूरी की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, वरुण-अहान के साथ लड्डू खाकर यूं मनाया जश्न 

यह भी देखें: Athiya Shetty के बर्थडे पर पति केएल राहुल ने शेयर किया खास पोस्ट, पापा और भाई ने भी यूं लुटाया प्यार 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top