Site icon FN

Ankita Lokhande ने दोस्तों के साथ मनाया 41वां बर्थडे, कहा- ‘जब दोस्त फैमिली बन जाते है तो…’

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande ने अपना बर्थडे अपने सभी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने कहा कि जब दोस्त परिवार बन जाते है तो…

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने बीते दिन अपना 41वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपना ये खास दिन अपने मुंबई के सभी दोस्तों एक साथ मनाया। अंकिता की बर्थडे पार्टी में जैद दरबार, एल्विस यादव, समर्थ जुरैल, संदीप सिंह, आरती सिंह, मिष्टी त्यागी, अपर्णा दीक्षित, सृष्टि रोड़े, चेतना पांडे, खानजादी और मनारा चोपड़ा सहित कंई सितारे शामिल हुए।

Ankita Lokhande का 41वां बर्थडे सेलिब्रेशन

दरअसल हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। अपनी बर्थडे पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी। सामने आई तस्वीरें में बर्थडे गर्ल को अपने पति विक्की और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है।

दोस्ती को भगवान का तोहफा मानती है Ankita Lokhande

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “दोस्ती और रिश्ते जीवन के दो अलग-अलग आशीर्वाद है। दोस्ती भगवान का दिया हुआ एक गिफ्ट है जो पवित्र और सहज है। दूसरी और रिश्ते हम खुद बनाते है- समय, प्यार, प्रयास और नेक इरादों के साथ। कभी-कभी हमें महसूस ही नहीं होता कि दोस्ती और रिश्ते हमारी लाइफ को कितनी गहराई से प्रभावित करते है।”

“खुशी के पलों में कुछ ही लोग आगे आकर उस खुशी को साझा करते है और दुख के पलों में भी कुछ ही लोग आगे आकर हमें सहारा देते है। मुझे बेहद खुशी है कि मुंबई जैसे शहर में मुझे मेरे द्वारा चुने हुए लोग मिले- वे लोग जिनके साथ मैं अपनी खुशी और खामोशियों अपनी हंसी और अपने आंसू बाँट सकती हूँ। आप सभी जो मुझे और मेरे दिन को इतने सुंदर ढंग से मनाने आए, इसने मुझे याद दिलाया कि जीवन सच में कितना समृद्ध है।”

कृतज्ञता, संतुष्टि और विनम्रता केसाथ अंकिता ने क्लॉज किया 2025 चैप्टर

Ankita Lokhande ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “मेरे बर्थडे को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। मैं इस प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूँगी। और जैसे की लोग कहते है कि दोस्त परिवार बन जाते है, आज आप सभी ने इस बात को साबित कर दिया। विक्की के न होने पर भी आप सभी लोग मेरी खुशी के लिए हमेशा मौजूद रहते थे, ताकि मैं एक भी पल मिस न करूं।”

इसी के साथ- मैं कृतज्ञता, संतुष्टि और विनम्रता के साथ 2025 का चैप्टर धीरे से समाप्त कर रही हूँ। 2026 का बेसब्री से इंतजार- एक और आशीर्वाद, एक और उपस्थिति, एक और सफलता और एक नई कहानी जो सामने आने का इंतजार कर रही है। थैंक्यू, थैंक्यू, थैंक्यू। हैप्पी बर्थडे टू मी।”

यह भी देखें: Vicky Jain के बर्थडे पर रोमांटिक हुई अंकिता लोखंडे, कहा- ‘जो तुम मेरे हो…’

Exit mobile version