Shashi Kapoor Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर अनिल कपूर ने उन्हें याद किया है। अनिल ने बताया कि ये ही पहले इंसान थे, जिन्होंने मेरे टैलेंट को पहचाना और मुझे…
हिंदी सिनेमा के इतिहास के दिग्गज अभिनेताओं में से एक रहे शशि कपूर की आज 88वीं बर्थ एनिवर्सरी (Shashi Kapoor Birth Anniversary) है। ऐसे में उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर काफी याद कर रहे है। वहीं बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए शशि कपूर से जुड़ा अपना एक खास किस्सा बताया है।
Shashi Kapoor Birth Anniversary पर अनिल कपूर का पोस्ट
Contents
दरअसल हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दिवंगत अभिनेता शशि कपूर काफी यंग नजर आ रहे है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए अनिल ने दिग्गज अभिनेता से जुड़ा एक प्यारा सा किस्सा भी शेयर किया है।
अनिल कपूर ने लिखा, “अद्वितीय Shashi Kapoor Birth Anniversary पर उन्हें याद करते हुए। उनके साथ मेरा सफर बहुत पहले शुरू हुआ था। बचपन में मुझे फिल्म ‘तू पायल मैं गीत’ में यंग शशि कपूर की भूमिका निभाने का मौका मिला था। यह अनुभव मेरे मन में हमेशा बसा रहा और उन शुरूवाती दिनों से उन्हें पता था कि एक्टिंग के प्रति मेरा लगाव कितना गहरा था।”
सिनेमा से बेहद प्यार करते थे शशि कपूर
Shashi Kapoor Birth Anniversary: अनिल ने आगे लिखा, “दरअसल ये इंडस्ट्री के पहले लोगों में से एक थे, जिन्होंने मुझे पहचाना था, जब मैं कॉलेज में स्टेज पर परफॉर्म कर रहा था। मुझे आज भी याद है, जब मैंने उनसे दिलीप कुमार अभिनेता पुरष्कार प्राप्त किया था। एक युवा एक्टर के लिए वह पल बहुत मायने रखता था, जो तब अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा था।”
अनिल ने आगे लिखा, “शशि जी एक सच्चे,सज्जन, बेहद हैंडसम और सिनेमा से प्यार करने वाले व्यक्ति थे। जिन फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की और जिन फिल्मों को उन्होंने प्रोड्यूस किया उनसे लेकर प्रतिष्ठित पृथ्वी थिएटर की स्थापना तक, कहानी कहने में इनका योगदान अमूल्य है।”
आपकी विरासत हमेशा प्रेरित करते रहगी- अनिल कपूर
Shashi Kapoor Birth Anniversary: वहीं अपनी पोस्ट की अंत में अनिल ने लिखा, “बचपन से लेकर मेरे एक्टिंग के शुरूवाती दिनों तक उन्होंने जो प्रोत्साहन और स्नेह दिखाया, उसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूँगा। हैप्पी बर्थडे शशि जी। आपकी लेगेसी हमेशा इंस्पायर करती रहेगी।”
यह भी देखें: अनिल कपूर ने दामाद Karan Boolani को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ, सोनम कपूर ने शेयर की क्यूट फोटो

