Site icon FN

Anupam Kher Birthday: अनुपम के बर्थडे पर बेस्ट फ्रेंड अनिल कपूर ने गाना गाकर दी बधाई, कहा- ‘तेरे घर के सामने एक…’

Anupam Kher Birthday

Anupam Kher Birthday: अनुपम खेर के बर्थडे पर उनके बेस्ट फ्रेंड और एक्टर अनिल कपूर ने एक प्यारा सा गाना गाते हुए उन्हें बधाई दी है। दरअसल…

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज अपना 71वां जन्मदिन (Anupam Kher Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अनुपम के बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किय है।

Anupam Kher Birthday पर अनिल कपूर ने गाया गाना

दरअसल हाल ही में अनिल कपूर ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम अपनी बालकनी में खड़े है, जबकि अनिल अपने घर में खड़े रहकर उनसे बातचीत करते नजर आ रहे है। वहीं अंत में अनिल अनुपम के लिए ‘तेरे घर के सामने एक घर बनाऊँगा’गाना गाते हुए नजर आ रहे है।

दोस्त के लिए स्पेशल नोट

इस वीडियो को शेयर करते हुए सूबेदार फेम एक्टर ने अपने दोस्त Anupam Kher Birthday पर एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होने लिखा, “तेरे घर के सामने एक घर बनाऊँगा… कभी कभी लगता है कि मुझे ये लाइन काफी भारी पड़ गई, क्योंकि पड़ोसी कभी भी आ सकता है… बिना बताए, लगातार आता-जाता रहता है। लेकिन सच बताऊँ तो मुझे इसके सिवा और कुछ भी पसंद नहीं आएगा। हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे दोस्त, अनुपम खेर। लव यू।”

जिंदगी पल झपकते ही निकल गई… Anupam Kher

वहीं अनुपम खेर ने भी अपने जन्मदिन (Anupam Kher Birthday) पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी लाइफ की अब तक की जर्नी के बारे में बात की है। एक्टर ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कब उनकी जिंदगी पल झपकते ही निकल गई।

550 फिल्मों में काम कर चुके है अनुपम खेर

अनुपम खेर अपने वीडियो में कहते है, “तो दोस्तों, आज मेरा 71st हैप्पी बर्थडे है। लगता ही नहीं है कि मैंने इतने साल गुजार लिए है, पल झपकते ही निकल गई जिंदगी। 71 सालों में से 42 साल तो मुझे सिनेमा में हो गए। मैंने 550 फिल्मों में काम किया। मैंने बहुत कुछ किया है।”

“जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, मेरा सीवी, मेरा बायोडेटा और मेरी IMDb प्रोफाइल, बहुत कुछ है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैंने तो अभी शुरूवात की है। तो 71 साल की उम्र में आकर मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपनी लाइफ के इंटरवल पर पहुँच गया हूँ। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पद्मभूषण, पद्मश्री और ढेर सारा अवार्ड मिले। आप सभी ने मुझे बहुत प्यार, सुख दिया है और मेरे काम को सराहा है।” इसके बाद वे अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के बारे में बात करते नजर आ रहे है।

यह भी देखें: Kirron Kher Birthday: अनुपम खेर ने वाइफ किरण खेर के 73वें बर्थडे पर खोला यादों का पिटारा, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात 

Exit mobile version