Site icon FN

अनिल कपूर ने पत्नी Sunita Kapoor के बर्थडे पर लिखा प्यार भरा नोट, कहा- ‘हम एकसाथ बूढ़े नहीं हुए बल्कि…’

Sunita Kapoor

अनिल कपूर ने अपनी वाइफ Sunita Kapoor के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसके साथ ही…

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडीया पर काफी एक्टिव रहते है। वहीं आज अपनी पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के बर्थडे पर भी उन्होंने कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Sunita Kapoor के बर्थडे पर अनिल कपूर ने लुटाया प्यार

दरअसल हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वाइफ सुनीता कपूर के साथ कंई प्यारी सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में कुछ फोटोज पुरानी है, जिसमें उनके तीनों बच्चे भी उनके साथ नजर आ रहे है।

वहीं इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल ने अपनी पत्नी Sunita Kapoor के लिए स्पेशल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यार, आज तुम्हारा जन्मदिन है। यह तुम्हारा दिन तो है ही लेकिन ये मेरे लिए भी हमेशा खास रहेगा। जब मैं सोचता हूँ कि मुझे क्या कहना चाहिए, तो मुझे  एहसास होता है कि ऐसी बहुत सी बातें है जो मैंने आज तक कही ही नहीं। जीवन की भागदौड़ में हम उस व्यक्ति को याद रखना भूल जाते है, जो चुपचाप सब कुछ संभाले रखते है।”

आप छोटी-छोटी बातों में भी खुशी ढूंढ लेती है- अनिल कपूर

अनिल कपूर ने आगे लिखा, “आपने कभी भी ध्यान आकर्षित करने की चाहत नहीं रखी, कभी स्पॉटलाइट में आने की और कैमरा व पैपराजी की चकाचौंध में आने की इच्छा नही रखी। लेकिन फिर भी बिन मांगे ही आपने अपने आस-पास के सभी लोगों का प्यार और प्रसंशा पा लिया।”

“आप जो छोटे-छोटे काम करती है, जैसे लोगों को एकसाथ लाना, गर्मजोशी से मेहमानवाजी करना, हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखना, खुद से ज्यादा दूसरों को महत्व देना। इन सबने मिलकर वह दुनिया बनाई है, जिसे हम अपना घर कहते है।”

Anil Kapoor and Sunita Kapoor

“आपने सालों से हर दोस्ती को बड़ी लग्न से संजोया है और खासकर हमारी 52 साल की दोस्ती को। आपकी बात जो मुझे सबसे अच्छी लगती है कि आप छोटी-छोटी बातों में भी कितनी खुशी ढूंढ लेती है। दोस्तों के साथ शाम बिताना, स्क्रैबल खेलना, आजकल महजोंग का एक राउंड, कभी-कभी कैरम और छोटे-मोटे कॉम्पिटिशन पर हँसी मजाक। वे छोटे-छोटे से पल जिन्हे बहुत से लोग संजोना भूल जाते है।”

मैं खुद को बेहद लकी मानता हूँ…

वहीं अपनी पोस्ट के अंत में एक्टर ने अपनी पत्नी Sunita Kapoor के लिए लिखा, “आप आज भी ट्रेडिशनस को उसी प्यार से मनाती है। करवा चौथ पर दोस्तों को घर बुलाती है, लोगों की इक्कठा कर लेती है और हर अवसर को खास बना देती है। इस दुनिया में जहां हर कोई अटेंशन की पीछे भागता है आपने सबसे सच्चे पलों में चुपचाप खुशी पाई है। और यही बात आपको सबसे अलग बनाती है।

“मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूँ, इसलिए नहीं कि आप मेरी पत्नी है बल्कि इसलिए कि आप मेरी दोस्त, मेरी साथी और एकमात्र ऐसी इंसान हो जिसके साथ मैं इस धरती पर चलना चाहता हूँ। हम एकसाथ बूढ़े नहीं हुए बल्कि हम एकसाथ बड़े हुए है और यह मेरे लिए सबकुछ है। हैप्पी बर्थडे।”

Exit mobile version