Site icon FN

Aneet Padda Father: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने पापा को डेडिकेट किया अपना अवार्ड, पंजाबी में स्पीच देते हुए कही ये बात 

Aneet Padda Father

Aneet Padda Father: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने हाल ही में हुए एक अवार्ड शो में एक साथ तीन अवार्ड्स जीते। वहीं एक्ट्रेस ने अपने ये अवार्ड अपने पापा को डेडिकेट किए और…

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से दर्शको का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वहीं कुछ दिनों पहले अनीत Zee Cine Awards 2026 में शामिल हुई, जहां उन्होंने एक साथ कंई अवार्ड्स जीते। एक्ट्रेस ने अपने ये अवार्ड (Aneet Padda Father) अपने पिता को समर्पित किए।

Aneet Padda Father: सैयारा एक्ट्रेस ने पापा को डेडिकेट किए अवार्ड

अनीत पड्डा ने जी सिने अवार्ड्स में एक साथ तीन-तीन खिताब जीते। दरअसल उन्हें Viewer’s Choice Best Actor (female), बेस्ट डेब्यू (फीमेल) और ग्लो एंड लवली फेस स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने पिता को दिया।

एक्टर बनना चाहते थे Aneet Padda Father

दरअसल अनीत ने अपन ये अवार्ड्स अपने पिता नवदीप पड्डा (Aneet Padda Father)  को डेडिकेट किए। उन्होंने अवार्ड्स जीतने के बाद पंजाबी में स्पीच दी और कहा- “अभी मेरे दिमाग में जो बात आ रही है वो ये कि ये मेरे डैड के लिए है। पापा मुझे पता है कि आप जब आप छोटे थे तभी से आप एक्टर बनना चाहते थे। अब आपकी बेटी एक्टर बन गई है। जब आपने मुझसे कहा कि मैं अपने सपना तेरे माध्यम से जी रहा हूँ, तो मुझे बेहद खुशी हुई। आई लव यू सो मच।”

दर्शकों का भी किया धन्यवाद

अनीत ने आगे कहा, “और दूसरी बात जो मैं दर्शकों को याद दिलाना चाहती हूँ कि स्क्रीन पर जिस मैजिक को देखकर आपने तालियाँ बजाई वो सिर्फ हम एक्टर्स के लिए नहीं थी। वो वास्तव में आप सभी की कहानियों के लिए है और आपकी जिंदगी के लिए है और मैं बेहद आभारी हूँ कि मैं इसमें एक छोटा सा पार्ट निभा पाई।”

Aneet Padda Father के लिए लिखा खास कैप्शन

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। अनीत ने लिखा, “पापा के लिए- जो कभी एक सपने देखने वाले छोटे बच्चे थे।”

यह भी देखें: Aneet Padda Birthday: अहान पांडे ने धूमधाम से मनाया रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनीत पड्डा का जन्मदिन, केक खिलाते हुए वायरल हुआ वीडियो 

Exit mobile version