Site icon Filmy Narad

Lakshya Birthday : ‘इस चाँदनी के आरव…’, को-स्टार लक्ष्य के बर्थडे पर अन्नया पांडे ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट 

Lakshya Birthday

Lakshya Birthday : लक्ष्य लालवानी के बर्थडे पर एक्ट्रेस अन्नया पांडे ने ‘चाँद मेरा दिल’ के सेट से कुछ अनदेखी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने…

बॉलीवुड अभिनेता लक्ष्य लालवानी (Lakshya Birthday) जिन्हे लक्ष्य के नाम से जाना जाता है, आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई साथी कलाकार उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब एक्ट्रेस अन्नया पांडे ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। बता दे कि लक्ष्य और अन्नया जल्द ही फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ में नजर आने वाले है।

अन्नया पांडे ने को-स्टार Lakshya Birthday पर शेयर किया ये पोस्ट

दरअसल हाल ही में अनन्या पांडे ने ‘चाँद मेरा दिल’ के सेट से कंई बीटीएस तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में लक्ष्य और अनन्या को अपने किरदारों आरव और चांदनी के गेटअप में देखा जा सकता है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

जैसे हो वैसे ही रहना…

दरअसल अनन्या ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे लक्ष्य। इस चाँदनी के आरव तुम्हारी जर्नी देखना एक अलग बात थी लेकिन अब तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करना ऐसा लगता है, जैसे उसी को पुरे होते हुए देख रही हूँ। तुम जैसे हो वैसे ही रहो, क्योंकि यही तुम्हारी असली खासियत है।

लक्ष्य ने यूँ किया को-स्टार का शुक्रिया

वहीं अन्नया के इस प्यारे से पोस्ट पर बर्थडे बॉय (Lakshya Birthday) ने भी एक प्यारा सा कमेंट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। लक्ष्य ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “चाँदनी के बिना आरव अधूरा ही था। इस बात की खुशी है कि हमें ये साझा करने का मौका मिला। थैंक यू।”

कब रिलीज होगी ‘चाँद मेरा दिल’ ?

बताते चले की चाँद मेरा दिल एक आगामी रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, वहीं इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। लक्ष्य और अन्नया पांडे स्टारर यह मूवी 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version