Amitabh Bachchan ने हाल ही में बताया कि उनके एक और प्यारे दोस्त का निधन हो गया है। वहीं अपने…
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ सी जुड़े अपडेटस फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इसके अलावा बिग बी अपने ब्लॉग पोस्ट पर भी अपनी लाइफ से जुड़े किस्से आदि शेयर करते रहते है। वहीं हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके एक प्यारे दोस्त का निधन हो गया है।
Amitabh Bachchan के दोस्त का हुआ निधन
दरअसल Amitabh Bachchan ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “एक और प्रिय मित्र को खो दिया। एक ऐसा व्यक्ति जो असीम स्नेह और हास्य से भरा था, हर परिस्थिति में अचूक व्यक्तित्व। वह सबसे कठिन परिस्थिति से भी बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ लेता था।”
“उसके चहेरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। ये सोचना भी मुश्किल है कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे। एक-एक कर सब हमें छोड़कर चले गए।”
Amitabh Bachchan की प्रोफेशनल लाइफ
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो अमिताभ बच्चन पिछल बार फिल्म ‘Vettaiyan’ में नजर आए थे। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन TJ Gnanavel ने किया था। वहीं बिग बी के साथ दिग्गज अभिनेता रजनीकांत इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा बच्चन हर साल सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भी होस्ट करते है। इस शो के अब तक 16 सीजन आ चुके है।
यह भी देखें: Big B: मूसलाधार बारिश के बीच भी अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे फैंस, भावुक हुए बिग ने कहा- ‘मैंने बहुत समझाया लेकिन…’
यह भी देखें: माँ Teji Bachchan की 18वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- ‘शब्द नहीं है’

