Site icon FN

Golmaal 5 में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, रोहित शेट्टी के बर्थडे पर रिलीज हुआ फिल्म का मजेदार टीजर 

akshay kumar in golmaal 5

Golmaal 5 : रोहित शेट्टी ‘गोलमाल’ के अगले पार्ट यानि गोलमाल 5 से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि अब की बार की बार इस फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम रोल में नजर आएँगे।

बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय कॉमेडी, एक्शन फ्रेंचाइजी गोलमाल का अगला पार्ट यानि गोलमाल 5 (Golmaal 5) आने वाला है। आज रोहित शेट्टी के बर्थडे पर इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसमें इस फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी एकसाथ नजर आ रहे है।

रोहित शेट्टी की Golmaal 5 में नजर आएँगे अक्षय कुमार

बता दे कि गोलमाल 5 बेहद खास होने वाली है। दरअसल इस बार बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार भी इस फिल्म में दर्शकों को हँसाते हुए नजर आएँगे। सामने आए वीडियो में अक्षय बाल्ड लुक में इस फिल्म की स्टारकास्ट को ज्वाइन करते नजर आ रहे है। वहीं इसके बाद वे मस्तीभरे अंदाज में अजय के गालों पर किस करते है, जिसे देख फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी जोर से हंसने लगते है।

रोहित शेट्टी ने जताया दर्शकों का आभार

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, “20 साल पहले गोलमाल का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका पूरा श्रेय आपको यानि दर्शकों को जाता है। पिछले बीस सालों में हमने आपका मनोरंजन किया है और हाँ कभी-कभी आपको निराश भी किया है। परंतु हम हमेशा अपने काम में ईमानदार रहे है।”

“तो एक बार फिर मेरी शानदार टीम और मैं Golmaal 5 की शूटिंग शुरू करके आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। आपने हमेशा मुझे प्यार  और समर्थन दिया है। हमें आपके आशीर्वाद की जरुरत है, फिल्म में मिलते है।”

2006 में रिलीज हुआ था गोलमाल का पहला पार्ट

जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म का पहला पार्ट यानि Golmaal: Fun Unlimited  साल 2006 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी  तुषार कपूर और परेश रावल सहित कंई सितारे नजर आए थे। प्योर कॉमेडी से भरी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

वहीं 2008 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट Golmaal Returns, 2010 में तीसरा पार्ट Golmaal 3 और 2017 में इस मूवी का चौथा पार्ट यानि Golmaal Again रिलीज किया गया। वहीं अब रोहित शेट्टी इस फिल्म के अगले पार्टी Golmaal 5 से दर्शकों को हँसाने के लिए तैयार है।

Exit mobile version