Site icon FN

Ajay Devgan Birthday: 57 साल के हुए अजय देवगन, काजोल ने मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए दी बधाई 

Ajay Devgan Birthday

Ajay Devgan Birthday: अजय देवगन के 57वें बर्थडे पर काजोल ने उन्हें मजाकिया अंदाज में बधाई दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि केक पर लगी मोमबत्तियां सेलिब्रेशन की बजाय…

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगज आज अपना 57वां जन्मदिन (Ajay Devgan Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अजय की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Ajay Devgan Birthday पर काजोल का खास पोस्ट

दरअसल हाल ही में काजोल ने अपने पति अजय देवगन को बर्थडे विश करते हुए मजेदार पोस्ट साझा किया है। उनका ये पोस्ट हर बार की तरह बिल्कुल हटके है। दरअसल एक्ट्रेस  ने अजय को रोस्ट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

काजोल ने अजय की एक तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा की है। इस फोटो में वे सूट-बूट पहने काफी गंभीर लुक में नजर आ रहे है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए DDLJ फेम अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “इस पॉइंट पर केक पर लगी मोमबत्तियां सेलिब्रेशन कम और आग लगने के खतरे जैसी ज्यादा लगती है… और मुझे लगता है कि तुम उस पॉइंट तक पहुँच चुके हो। खैर, हैप्पी बर्थडे। तुम्हारे पास हमेशा केक हो।”

अजय देवगन ने किया ये कमेंट

वहीं काजोल के इस पोस्ट (Ajay Devgan Birthday) पर अजय देवगन ने भी एक प्यारा सा कमेंट करते उन्हें रिप्लाई किया है। एक्टर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “तुम भी उस पॉइंट से ज्यादा दूर नहीं हो, बस तुम्हे बता रहा हूँ।”

27 साल से साथ है अजय-काजोल

बता दे कि अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। ये कपल प्यार और हँसी-मजाक और से भरा एक कूल बॉन्ड शेयर करते है। वहीं इनकी पहली मुलाकात की बात करें तो ये दोनों फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर पहली बार मिले थे, जहां दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वहीं कुछ सालों की डेटिंग के बाद इन्होने फरवरी 1999 में शादी रचा ली थी। शादी के करीब 4 साल बाद यानि 2003 में ये कपल एक बेटी न्यासा के पेरेंट्स बने। वहीं इसके 7 साल बाद यानि 2010 में इन्होने एक बेटे युग देवगन का स्वागत किया।

Exit mobile version