Aditya Seal आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उनकी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का रंजन ने…
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील (Aditya Seal) का आज 38वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई साथी अभिनेता उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं आदित्य की वाइफ व एक्टेस अनुष्का रंजन ने भी उनका बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल हाल ही में अनुष्का ने कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पति के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है।
Aditya Seal पर अनुष्का का पोस्ट
Contents
दरसअल हाल ही में अनुष्का रंजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति आदित्य सील संग कंई प्यारी और अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते तो कभी वेकेशन मनाते नजर आ रहे है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने हस्बैंड के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “तुम, बस इतना ही। मेरा होने के लिए धन्यवाद। मैं तुम्हे शब्दों से परे प्यार करती हूँ। हैप्पी बर्थडे।”
सेलेब्रिटीज ने भी दी Aditya Seal को शुभकामनाएँ
अनुष्का के इस पोस्ट पर कंई फैंस और सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। अनुषा दांडेकर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे आदि, हम सभी आपसे प्यार करते है।’ वेदिका ने लिखा, ‘हैप्पी केक डे, आदित्य सील।’ आसिम गुलाटी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेबी।’ इसके अलावा फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे है।
Aditya Seal और अनुष्का रंजन की लव स्टोरी
बात करें आदित्य और अनुष्का की प्रेम कहानी कि तो इनकी लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं। दरअसल इनकी पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं फिर दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद आदित्य ने पेरिस में बेहद ही रोमांटिक अंदाज में अनुष्का को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं कुछ सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 2021 में शादी रचा ली थी।
यह भी देखें: Shraddha Kapoor Boyfriend: 7 तस्वीरें, जब बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखी श्रद्धा कपूर

