Vivian Dsena: बिग बॉस 18 फेम विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बन चुके है। उनके घर एक नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज उठी है।
‘मधुबाला- एक इश्क एक जूनून’ और ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ सहित कंई मशहूर टीवी सीरियल्स से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इनके घर एक नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज उठी है। जी हाँ, विवियन दूसरी बार पिता बन चुके है और इनकी फैमिली में एक नया मेंबर जुड़ चूका है।
Vivian Dsena के पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
Contents
दरअसल हाल ही में विवियन डीसेना ने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने दूसरी बार पिता बनने की जानकारी दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि उनके वाइफ ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।
विवियन ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है- ‘कुछ समय के लिए मैं लाइमलाइट से दूर चला गया था, लेकिन इसका भी एक कारण था। कुछ कहानियाँ पहले बताई नहीं जाती, उन्हें जिया जाता है। खामोशी ने ही सबकुछ कह दिया। साम्राज्य अब और भी बड़ा हो गया है और अब कि बार एक राजकुमार आया है।”
सेलेब्स ने दी विवियन-नौरान को बधाईयाँ
Vivian Dsena के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाईयां दी है। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने लिखा, ‘OMG, खूबसूरत… आपको और नौरान को बधाई।’ अली गोनी ने लिखा, ‘भाई, बहुत मुबारक।’ रजत दलाल ने लिखा, ‘बहुत-बहुत मुबारक हो भाई-भाभी को।’ कंवर ढिल्लों ने लिखा, ‘ बधाई हो भाई और भाभी, भगवान आपके परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखे। आप सभी के लिए बेहद खुश हूँ।’ इसके अलावा भी दृष्टि धामी, ईशा सिंह और भारती सिंह सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।
Vivian Dsena ने वाहबिज दोराबजी से की थी पहली शादी
जानकारी के लिए बता दे कि विवियन डीसेना ने 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। हालाँकि ये शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और 2021 में इनका तलाक हो गया था इसी बीच 2019 में विवियन ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म अपनाया। वहीं 2022 में इन्होने Egypt की पत्रकार नौरान अली से निकाह कर लिया।
नौरान अली की भी ये दूसरी शादी थी। वहीं पहली शादी से नौरान की दो बेटियाँ भी है, जिनको विवियन ने अपना लिया। शादी के बाद विवियन और नौरान 2022 में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे, वहीं अब इस कपल के घर एक बेटे का जन्म हुआ है।

