Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज निधन हो गया है। वहीं उनके यूं अचानक निधन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। कंई सेलेब्स ने…
दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle Death) अब हमारे बीच नहीं रही। उन्होंने आज 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दे कि इन्हे कल रात छाती में इंफेक्शन के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। आशा ताई के यूं अचानक चले जाने से उनके अनगिनत प्रसंशकों, फैमिली और साथी कलाकारों को बड़ा झटका लगा है। सोनू निगम से लेकर शाहरुख खान तक कंई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
Asha Bhosle Death पर सोनू निगम भावुक
Contents
मशहूर सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर आशा ताई के साथ कंई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे उनके पैर धोते हुए नजर आ रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, “सर्वकालिक महानतम गायिकाओं में से अब हमारे बीच नहीं रही। इंडियन फिल्म म्यूजिक के अग्रदूत युग की अंतिम योद्धा ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया।” इसके साथ ही सोनू ने आशा जी के साथ अपनी पहली और अंतिम मुलाकात को याद किया और अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “मैं बस इतना ही कह सकता हूँ कि: चले तो गए हो पर दिल अभी भरा नहीं। दूसरी दुनिया में मिलेंगे। ओम शांति।”
शाहरुख खान ने किया आशा ताई को याद
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने लिखा, “आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। इनकी आवाज भारतीय सिनेमा के स्तंभों में से एक रही और आने वाली सदियों तक दुनिया में गूंजती रहेगी। इनकी प्रतिभा हमेशा अमर रहेगी। इन्होने हमेशा मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाया और मैं इन्हे बहुत मिस करूंगा। रेस्ट इन पीस, आशा ताई। लव यू।”

A.R. Rahman ने लिखी ये बात
दिग्गज गायक और म्यूजिक कंपोजर A.R. Rahman ने लिखा, “आशा भोसले जी अपनी आवाज और आभा से हमेशा अमर रहेंगी… क्या कलाकार थी।”

सिंगर अदनान ने दी आशा ताई को श्रद्धांजलि
Asha Bhosle Death पर सिंगर अदनान शामी ने लिखा , “मेरी सुरों वाली माँ चली गई, ‘इन आँखों की मस्ती क नूर बुझ गया।’ और ‘कभी तो नजर मिलाओ’ तो अब रूह की रुखसत पर की गई आखिरी दुआ सा लगता है। जिस आवाज ने गोद बनकर संभाला आज वो खामोश है, पर हर धुन में उनके हाथ मेरे सिर पर महसूस होते है और हमेशा होते रहेंगे। कभी कभी ‘खुदा हाफिज’ कहने का मन नहीं करता।”
Asha Bhosle Death पर सिंगर शान का पोस्ट
सिंगर शान ने आशा भोसले के साथ एक थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शान ने लिखा, “यादों, संगीत और मैजिक के लिए धन्यवाद।”
Asha Bhosle Death: प्रियंका चोपड़ा ने लिखा इमोशनल नोट
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। देसी गर्ल ने आशा ताई के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”कुछ हानियाँ (Losses) ऐसी होती है, मानों आपने अपने बचपन का एक हिस्सा, यादें और अपना घर खो दिया हो। आशा जी, हममें से कंई लोगों के लिए ऐसी ही थी। उनकी आवाज सिर्फ भारतीय संगीत का हिस्सा नहीं थी बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न अंग थी। हमारे बचपन में, पारवारिक समाराहों में, दिल टूटने के पलों में जो पल देखते ही देखते यादें बन गए, ये धुनें हमारे घरों में गुंजती रही।”
“मेरी पीढ़ी उससे पहले और बाद की अनगिनत पीढ़ियों के लिए ये केवल एक महान हस्ती नहीं थी बल्कि एक अटूट सहारा थी। इनकी आवाज इतनी अमर थी कि मानो हमेशा गुजंती रहेगी। एक ऐसे व्यक्ति हो खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है, जिनकी कला ने पुरे देश की भावनाओं को आकार देने में अहम् भूमिका निभाई।”
“आशा जी हमे जीवन भर के लिए गीत और भावनाएँ देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। संगीत जगत के सबसे महान उपहारों में से एक होने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी आत्मा को शांति मिले, आपकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेगी, जहां सभी सच्चे दिग्गजों की आवाज गूंजती है।”





