Siblings Day 2026

Siblings Day 2026 पर देखिए बॉलीवुड के इन भाई-बहनों की क्यूट और अनदेखी तस्वीरें 

Siblings Day 2026 पर शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ बचपन की कंई क्यूट तस्वीरें साझा की है। वहीं रश्मिका मंदाना और रिया चक्रवर्ती ने…

आज दुनियाभर में सिब्लिंग्स डे (Siblings Day 2026) मनाया जा रहा है। प्यार, तकरार और दोस्ती से भरा भाई-बहन का रिश्ता बेहद खास होता है। ये बचपन में चाहे जितना लड़े-झगड़े लेकिन आगे जाकर उनकी यही पल सुखद यादे बन जाती है। ऐसे में आज सिब्लिंग्स डे के अवसर पर कंई फिल्मी सितारों ने अपने भाई-बहनों साथ तस्वीरें शेयर की है।

Siblings Day 2026 पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की बचपन की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा और उनकी बहन शमिता शेट्टी के बचपन की कंई अनदेखी और क्यूट सी तस्वीरें देखी जा सकती है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “बहनें: प्यार, पागलपन और यादों का एक ऐसा संगम, जिसे मैं किसी भी चीज के बदले नहीं छोडूंगी।”

रश्मिका मंदाना ने लुटाया छोटी बहन पर प्यार

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी Siblings Day 2026 पर अपनी बहन शिमन मंदाना के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। बता दे रश्मिका अपनी बहन से करीब 16 साल बड़ी है लेकिन उम्र का इतना बड़ा फासला होने के बाद भी ये दोनों बहने काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते है।

Siblings Day 2026

साकिब सलीम ने बहन हुमा कुरैशी संग शेयर किया फनी वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता साकिब सलीम ने भी Siblings Day 2026 अपनी बहन व एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साकिब हुमा से पूछते है कि- “आज सिब्लिंग्स डे पर क्या तुम मेरे बारे में कुछ अच्छा कहना चाहोगी ? इसपर हुमा उनसे पूछती है कि क्या तुम मेरे बारे में क्या अच्छा कहना चाहते हो ?”  तब साकिब कहते है- ‘नहीं बिलकुल नहीं।’ तभी दोनों वहां से चले जाते है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी सिब्लिंग्स डे।”

रिया चक्रवर्ती ने साझा की बचपन की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी Siblings Day 2026 पर अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ बचपन की कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में छोटे से शौविक और रिया बेहद क्यूट लग रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पोकेमॉन टीशर्ट पहने उस छोटे लड़के से लेकर चैप्टर 2 ड्रिप के सीईओ तक। मुझे तुम्हारी बहन होने पर गर्व है। हैप्पी सिब्लिंग्स डे।”

यह भी देखें: कार्तिक-कृतिका से लेकर सारा-इब्राहिम तक, ये है बॉलीवुड की 5 सबसे प्यारी भाई-बहन की जोड़ियां 

Rakul Preet Singh ने भाई अमन प्रीत के बर्थडे पर शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top