Ahaan Panday New Movie update

Ahaan Panday New Movie: ‘सैयारा’ के बाद फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार अहान पांडे, शुरू की अली अब्बास जफर की फिल्म की शूटिंग 

Ahaan Panday New Movie: ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दे कि ये अली अब्बास जफर की एक्शन…

Ahaan Panday New Movie Update: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा (Saiyaara) से रातोंरात स्टार बने अभिनेता अहान पांडे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते है। अपनी डेब्यू फिल्म से ही लोगों का दिल जीत लेने वाले अहान की अपकमिंग फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं अब इनके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अहान ने अपनी अपकमिंग फिल्म  की शूटिंग शुरू कर दी है।

सामने आई Ahaan Panday New Movie के सेट से तस्वीरें

दरअसल कुछ दिनों पहले अली अब्बास जफर ने खुद अहान पांडे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके साथ मूवी की अनाउंसमेंट की थी।  वहीं अब इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो गई है। दरअसल इस फिल्म के डायरेक्टर ने हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है।

Ahaan Panday New Movie

पहली तस्वीर में अहान पांडे को काफी इंटेंस लुक में देखा जा सकता है। इस तस्वीर में उनका केवल आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। वहीं दूसरी फोटो में इस फिल्म का क्लैपबोर्डे देखा जा सकता है, जिसपर यशराज फिल्म्स लिखा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए निर्देशक ने लिखा, ‘और ये शुरू हो गया है।’

एक्शन अवतार में नजर आएँगे अहान पांडे

जानकारी लिए बता दे कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस अनटाइटल्ड फिल्म को यशराज फिल्म के बैनर तले बनाया जा रहा है। वहीं इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आ सकती है।

ali abbas zafar and ahaan panday

गौरतलब है कि अली अब्बास जफर अपनी टाइगर जिंदा है, सुलतान और गुंडे जैसी हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते है। ऐसे में अहान पांडे स्टारर यह फिल्म भी एक्शन सीक्वेंस से भरपूर होने वाली है, साथ ही इस फिल्म में कुछ रोमांटिक एलिमेंट्स भी एड किए जाएंगे। यानि यह फिल्म एक्शन और रोमांस का मिश्रण होने वाल है।

कब रिलीज होगी Ahaan Panday New Movie

बताते चलने कि अहान पांडे की इस फिल्म की शूटिंग पहले मुंबई में होगी। वहीं इसके बाद  लंदन में शूटिंग की जाएगी। चूँकि यह फिल्म अभी प्रोडक्शन स्टेज में है, इसलिए अभी इसकी कास्ट और रिलीज डेट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top