Rajat Dalal Wife: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल शादी के बंधन में बंध चुके है। इन्होने काफी गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड…
पावरलिफ्टर, फिटनेस इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 18 सहित कंई रियलिटी शोज में नजर आ चुके रजत दलाल (Rajat Dalal) अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। वहीं अब इन्होने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जिसे देख इनके प्रसंशक अचंभित रह गए। दरअसल रजत शादी के बंधन में बंध चुके है। जी हाँ, इन्फ्लुएंसर ने अपनी गर्लफ्रेंड (Rajat Dalal Wife) संग एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी रचा ली है।
रजत दलाल ने रचाई शादी, जानें कौन है Rajat Dalal Wife
Contents
दरअसल हाल ही में रजत दलाल ने खुद अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में उन्हें नदी किनारे एक खूबसूरत सी लोकेशन पर अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी रचाते हुए देखा जा सकता है। लुक की बात करें दो दूल्हे राजा इस दौरान वाइट कलर की शेरवानी और सिर पर पगड़ी पहने काफी जच रहे थे।
रजत की दुल्हन Rajat Dalal Wife भी रेड कलर का लहंगा पहने काफी खूबसूरत लग रह थी। वहीं हैवी नेकलेस, नथ, मांगटीका और हाथों में लाल चूड़े के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। सामने आई तस्वीरों में रजत और उनकी दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जीवन के एक नए पहलु की शुरूवात।”
सेलेब्स दे रहे रजत को शादी की बधाईयाँ
रजत दलाल के इस पोस्ट पर कंई फैंस और सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है। मिस्टर फैजु उर्फ फैजल शेख ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत-बहुत मुबारक मेरे भाई।’ उर्वशी ढोलकिया ने लिखा, “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।’ अर्चित कौशिक ने लिखा, ‘मुबारक हो।’ दिव्या अग्रवाल ने लिखा, ‘बधाई हो।’ रचित रोझा ने लिखा, ‘अरे वाह क्या सरप्राइज है, बहुत बहुत शुभकामनाएँ।’
इसके अलावा भी नयनदीप रक्षित, कृष्णा श्रॉफ, जन्नत जुबैर, युजवेंद्र चहल और शिखर धवन सहित कंई सेलेब्रिटीज ने इस पर लाइक और कमेंट किए है।

कौन है रजत दलाल की पत्नी (Who is Rajat Dalal wife)
बता दे कि रजत दलाल की वाइफ के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इनका नाम मुस्कान बताया जा रहा है। गौरतलब है कि रजत ने खुद भी अपनी पत्नी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। लेकिन उन्होंने मार्च 2026 की शुरूवात में एक इंटरव्यू के दौरान खुद स्वीकार किया था कि वे एक सीरियस रिलेशनशिप है और जल्द ही उनकी गर्लफ्रेंड उनकी पत्नी बन सकती है।





