bollywood eid ul-Fitr 2026

Eid ul-Fitr 2026: सोनाक्षी-जहीर से लेकर सारा अली खान तक बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाई ईद 

Eid ul-Fitr 2026: सारा अली खान ने अपनी फैमिली एक साथ ईद का त्यौहार सेलिब्रेट किया। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने पति जहीर इकबाल के साथ…

आज दुनियभर में में ईद (Eid ul-Fitr 2026) मनाई जा रही है। वहीं बॉलीवुड में भी कंई ऐसे सितारे है जो इस त्यौहार को काफी उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते है। इसके अलावा कई अन्य सेलेब्रिटीज ने पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।

सोनाक्षी सिन्हा ने दी Eid ul-Fitr 2026 की मुबारकबाद

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 2 साल पहले एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही ये कपल सभी त्यौहार साथ में सेलिब्रेट करता है। वहीं आज ईद के मौके पर सोना ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को मुबारकबाद दी है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक एंड वाइट कलर का सूट पहने और सिर पर दुपट्टा ओढ़े काफी प्यारी लग रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक। खुशियाँ,दुआएँ और प्यार हमेशा आपके दर पर हो।” वहीं सोनाक्षी के इस पोस्ट पर उनके पति जहीर ने कमेंट करते हुए लिखा, “माशाल्लाह, शुभानल्लाह।”

हिना खान ने यूँ मनाई ईद

एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी Eid ul-Fitr 2026 की तैयारियों की झलक दिखाई थी। तस्वीरों में हिना अपने हाथों में मेहँदी लगवाते नजर आ रही है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने अपने खूबसूरत सूट और कश्मीरी चूड़ियों की भी झलक दिखाई है।

अक्षय कुमार ने ईद पर फैंस को दी मुबारकबाद

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। अक्षय ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ” आप सभी को ईद मुबारक। सभी के जीवन में सुख और शांति की कामना करता हूँ।”

Eid ul-Fitr 2026

सनी और बॉबी देओल

अभिनेता सनी देओल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को ईद विश की है। वहीं बॉबी देओल ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को मुबारकबाद दी है।

sunny deol and bobby deol

सारा अली खान ने फैमिली के साथ मनाई Eid ul-Fitr 2026

सारा अली खान ने भी अपनी फैमिली एक साथ ईद सेलिब्रेट की। दरअसल हाल ही में सारा की फूफी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में सभी साथ में काफी प्यारे लग रहे है।

यह भी देखें: Holi 2026: कैटरीना कैफ से लेकर कृति सेनन तक बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से मनाई होली, देखिए तस्वीरें 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top