Randeep Hooda Baby Girl

Randeep Hooda Baby Girl: पापा बने रणदीप हुड्डा, घर आई एक नन्ही परी 

Randeep Hooda Baby Girl : बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के घर किलकारी गूंज उठी है। दरअसल उनकी एक्ट्रेस वाइफ लीन लैशराम ने एक बेटी को जन्म दिया है।

Randeep Hooda Baby Girl Photos: हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक रणदीप हुड्डा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। दरअसल इन्होने कुछ महीनों पहले अपनी एक्ट्रेस पत्नी लीन लैशराम के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि ये पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे है। वहीं अब इस कपल के घर किलकारी गूंज उठी है।

वायरल हुई Randeep Hooda Baby Girl Photos

दरअसल हाल ही में रणदीप हुड्डा ने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे पापा बन गए है। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि उनके घर एक नन्ही परी आई है। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी नवजात बेबी गर्ल की झलक शेयर की है।

पहली तस्वीर में रणदीप के पिता ने उनकी न्यूबोर्न बेबी गर्ल को गोद में उठाया हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में बेबी के छोटे से हाथ देखे जा सकते है। पहली तस्वीर पर उन्होंने 10 मार्च 2026 भी लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी बेटी का  जन्म आज ही हुआ है।

न्यू डैड रणदीप हुड्डा ने हरियाणवी में लिखा कैप्शन

वहीं इन तस्वीरों (Randeep Hooda Baby Girl) को शेयर करते हुए ‘हाइवे’ फेम एक्टर ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। रणदीप ने हरियाणवी में लिखा, “दादा और पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई।”

“आज, जब मैं एक पिता बन गया हूँ तो आपके प्रति मेरा स्नेह और भी अधिक गहरा हो गया है, पापा। सबसे महत्वपूर्ण बात- मुझे पिता बनाने के लिए और हमारी लिटिल गर्ल को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद, लीन। एक नन्ही बच्ची और जीवन भर का प्यार।”

यह भी देखें: Randeep Hooda जल्द बनेंगे पापा, सामने आई वाइफ लीन लैशराम की गोदभराई की तस्वीरें 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top