Varun Dhawan Movie : वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को पोस्टपोन कर दिया गया है। दरअसल यह फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी। हालाँकि अब…
अगले कुछ महीनों में ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘टॉक्सिक’ तक कंई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए कुछ निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर देते है। वहीं अब (Varun Dhawan Movie) ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के मेकर्स ने भी कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
Varun Dhawan Movie ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट
Contents
हाल ही में वरुण धवन एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी अपकमिंग मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को पोस्टपोन कर दिया गया है। वरुण द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “हम यह बात साफ करना चाहते है कि हमारी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को रिलीज होने वाली थी, हमने यह तारीख कंई महीनों पहले अनाउंस की थी। हालाँकि हाल ही में हुए डेवलेपमेंट और मौजूदा हालातों को देखते हुए, हमें यह लगा कि अपनी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।”
12 जून को रिलीज होगी Varun Dhawan Movie
हमारा यह मानना है कि इंडस्ट्री के लिए ये ज्यादा बेहतर रहता है जब दो फिल्ममेकर्स एक ही तारीख पर प्रतिपस्पर्धा करने किए बजाए एक दूसरे को सपोर्ट करते हो। एकजुटता की भावना से, हमने अपनी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का डिसाइड किया है। अब यह फिल्म एक हफ्ते बाद यानि 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
डेविड धवन ने किया है निर्देशन
जानकारी के लिए बता दे कि है जवानी तो इश्क है का निर्देशन वरुण धवन के पिता और दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है। वहीं इस फिल्म में वरुण के अलावा मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, कुब्रा सैत और जिम्मी शेरगिल सहित कंई सितारे नजर आएँगे।
यह भी देखें: Pooja Hegde Birthday: 35 साल की हुई पूजा हेगड़े, शेयर की अपने क्यूट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक





