Thalapathy Vijay Divorce: मशहूर साउथ अभिनेता थलापति विजय का तलाक हो रहा है। दरअसल उनकी पत्नी संगीता ने उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे संगीन आरोप लगाए है।
Sangeetha and Thalapathy Vijay Divorce: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख विजय अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। वहीं हाल ही में इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल विजय की वाइफ संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक की अर्जी दायर की है।
Thalapathy Vijay और संगीता का तलाक
Contents
रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता सोर्नलिंगम ने अपने पति व एक्टर विजय से तलाक का फैंसला किया है। संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में डिवोर्स की अर्जी दाखिल की है। यह अर्जी स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 की धारा 27 (1( (a) के दायर की गई है।
संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे संगीन आरोप लगाए है। संगीता का कहना है कि उन्हें 2021 में पता चला था कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध है। हालाँकि उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का आश्वाशन दिया था लेकिन सालों के बाद भी यह संबंध जारी है।
दो सालों से अलग रहे रहे Thalapathy Vijay और उनकी पत्नी
बता दे संगीता और विजय पिछले दो सालों से अलग रह रहे है। हालाँकि उन्होंने अभी तक इस बात की सार्वजानिक घोषणा नहीं की थी।
दो बच्चों के पेरेंट्स है संगीता-विजय
बताते चले कि थलापति विजय ने 1999 में संगीता से शादी रचाई थी। वहीं शादी के बाद ये कपल दो बच्चों बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या के पेरेंट्स बने।
थलापति विजय का किसके साथ चल रहा चक्कर ?
संगीता ने तलाक की इस याचिका में किसी एक्ट्रेस का नाम तो नहीं लिया है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि Thalapathy Vijay का एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ अफेयर चल रहा है। दरअसल इन दोनों ने सालों बाद फिल्म लियो (2023) में साथ काम किया था। इसके बाद जून में तृषा ने विजय के लिए एक स्पेशल बर्थडे पोस्ट शेयर किया था। वहीं बीते साल ये दोनों गोवा में एक शादी में भी साथ नजर आए थे, जिससे इनके अफेयर की खबरों को और भी हवा मिली।
यह भी देखें: Jay Bhanushali और Mahi Vij ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 15 साल बाद टूटा रिश्ता





