Virosh Latest Video

Virosh Latest Video: शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए विजय-रश्मिका, रेड सूट में बेहद खूबसूरत दिखी नई दुल्हन 

Virosh Latest Video: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस दौरान एक-दूजे का हाथ थामे मीडिया को पोज देते नजर आए। वहीं नई दुल्हन रेड कलर का सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही थी।

साउथ इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए है। इन्होने 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की है। वहीं हाल ही में इस नवविवाहित जोड़े को शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया, जिसके वीडियो (Virosh Latest Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

Virosh Latest Video हुआ वायरल

सामने आए वीडियो में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूजे का हाथ थामे एयरपोर्ट पर एंट्री लेते है। न्यूलीवेड कपल को देखते ही सभी पैपराजी बधाईयाँ देने लगते है। वहीं इस दौरान ViRosh भी हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद करते है। वहीं इसके बाद दोनों  हँसते-मुस्कुराते मीडिया को साथ में पोज देते नजर आए।

हाथों में हाथ डाले दिए मीडिया को पोज

Virosh Latest Video: लुक की बात करें तो रश्मिका मंदाना इस दौरान लाल रंग का अनारकली सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और हाथों में मेहँदी के साथ वे एकदम नई-नवेली दुल्हन लग रही थी। वहीं दूल्हे राजा विजय भी इस दौरान इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रहे  थे।

रश्मिका और विजय ने उदयपुर में रचाई थी शादी

गौरतलब है कि रश्मिका और विजय ने कल उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग की। इनकी इस शादी में कुछ करीबी दोस्त, रिश्तेदार व फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। वहीं बीती शाम इस कपल ने अपनी खूबसूरत वेडिंग फोटोज साझा की, जो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।

4 मार्च को होगा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिस्पेशन

वहीं शादी के बाद ये कपल हैदराबाद में ग्रैंड रिस्पेशन होस्ट करेगा। यह पार्टी 4 मार्च को होगी, जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड के कंई बड़े सितारे शामिल होंगे। वहीं फिल्मी जगत के अलावा राजनीती की भी कंई बड़ी हस्तियां ViRosh के रिसेप्शन में शामिल हो सकती है। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें विजय और रश्मिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को खुद अपने रिसेप्शन के लिए इनवाइट करने पहुंचे थे।

Virosh with pm modi

यह भी देखें: Vijay-Rashmika Wedding Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, सेलेब्रिटीज ने दी बधाईयाँ 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top