hrithik roshan reviews shahid kapoors o romeo 1

O Romeo: ऋतिक रोशन ने देखी शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’, बताया कौन सा सीन लगा सबसे बेहतर 

O Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं अब ऋतिक रोशन ने ये फिल्म देखी और…

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) वेलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने ये फिल्म देखी और इसके साथ ही इन्होने रीव्यू भी शेयर किया है।

ऋतिक रोशन को कैसी लगी O Romeo

दरअसल हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ओ रोमियो की अनोखी कहानी आखिरकार आपको बांधे रखेगी। मुझे बहुत मजा आया। शाहिद कपूर आप इस शैली में सबसे बेहतरीन है। आपने अच्छा काम किया है। इसे सिनेमाघरों में जाकर देखिए, दोस्तों। साथ ही गोल गोल दौड़ने वाला वो सीन काफी अच्छा था।”

O Romeo review

O Romeo का कलेक्शन

बता दे कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। हालाँकि मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।  सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने एक हफ्ते में 47.10 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 107.75 करोड़ से 119.11 करोड़ रूपए के आसपास है। 

O Romeo की कास्ट

बताते चलें की विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म O Romeo को वेलेंटाइन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में है। इसके अलावा भी अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, राहुल देशपांडे और नाना पाटेकर सहित कंई सितारों ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी देखें: Ameesha Patel ने ऋतिक रोशन और सुजैन खान के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, कहा- ‘तब दोस्ती फिल्मों से परे भी…’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top