Surbhi Jyoti

Surbhi Jyoti ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, जल्द माँ बनने वाली है ‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस 

Surbhi Jyoti: इन तस्वीरों में सुरभि अपना क्यूट सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उन्हें हाथों में…

‘कुबूल है’ और ‘नागिन’ जैसे कंई मशहूर टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) जल्द ही माँ बनने वाली है। सुरभि ने कुछ दिनों पहले ही एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वहीं अब एक्ट्रेस की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

Surbhi Jyoti की बेबी बंप तस्वीरें

दरअसल कुछ समय पहले ही सुरभि ज्योति अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अनारकली सूट पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। हाथों में प्यार से फूल लिए उन्हें एक से बढ़कर एक पोज देते देखा जा सकता है।

Surbhi Jyoti की बेबी बंप तस्वीरें

वहीं इन तस्वीरों में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वो था सुरभि का क्यूट सा बेबी बंप। मॉम-टू-बी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा, “जंगली फूल की तरह खिलते हुए।”

सेलेब्स ने बरसाया प्यार

सुरभि की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। फैंस से लेकर कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट कर प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा, ‘कितनी सुंदर।’ विशाल सिंह ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी ड्राप किए।

surbhi jyoti baby bump

Surbhi Jyoti ने हाल ही में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

बता कि सुरभि ज्योति ने कुछ दिनों पहले ही अपने पति व एक्टर सुमित सूरी एक साथ एक प्यारी सी तस्वीर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका बेबी जून में आने वाला है।

surbhi jyoti latest photos

2024 में रचाई थी शादी

बताते चले कि Surbhi Jyoti  ने 2024 में एक्टर सुमित सूरी के साथ शादी की थी। वहीं अब शादी के करीब 2 साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।

यह भी देखें: Randeep Hooda जल्द बनेंगे पापा, सामने आई वाइफ लीन लैशराम की गोदभराई की तस्वीरें 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top