Deol Family की रिश्तेदार बनेंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण जल्द बनेंगी Deol Family की रिश्तेदार, जानिए आखिर कैसे जुड़ रहा ये नया रिश्ता 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही सनी देओल के परिवार (Deol Family) के रिश्तेदार बनने वाले है। दरअसल ये रिश्ता…

बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही देओल परिवार (Deol Family) के रिश्तेदार बनने वाले है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण करण देओल (सनी देओल के बेटे) की पत्नी दिशा आचार्य के भाई रोहन आचार्य को डेट कर रही है। वहीं अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।

Deol Family की रिश्तेदार बनेंगी दीपिका पादुकोण

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहन और अनीशा की सगाई भी हो चुकी है और अब ये कपल जल्द ही शादी की योजना बना रहा है। हालाँकि इनकी तरफ से अभी ऑफिशियली इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर भी करते है फॉलो

बता दे कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी रोहन आचार्य को फॉलो करते है। ऐसे में ये बात साफ है कि ये सभी बहुत पहले से एक दूसरे को जानते है।

Deol Family

अनीशा पादुकोण और रोहन आचार्य क्या काम करते है ?

बात करें करियर कि तो फिल्मी परिवारों से ताल्लुक होने के बावजूद भी अनीशा और रोहन ने अलग-अलग फील्ड में अपना करियर बनाया है। अनीशा पेशे से एक प्राफेशनल गोल्फर है और इसके साथ ही वे अपनी बहन दीपिका के ट्रस्ट ‘लीव लव लाफ’ का कामकाज भी संभालती है।

दीपिका, रणवीर और सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

वहीं बात करें दीपिका, रणवीर और सनी की प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये तीनों कलाकार जल्द ही अपनी नई फिल्मों के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। दीपिका शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगी। रणवीर धुरंधर मूवी में नजर आएँगे। वहीं सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ फिल्म में नजर आएँगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Saraayah Name Meaning: सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी बेटी का रखा बेहद यूनिक नाम, जानें क्या है इसका मतलब 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top