शीर्षक: 79th Independence Day: शाहरुख खान ने मन्नत पर फहराया तिरंगा, अबराम संग शेयर की झलक; बोले- ‘आजादी हमारा सबसे बड़ा गिफ्ट’
सामग्री:
आज 15 अगस्त को पूरे भारत में 79वें स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) का उत्साह और गर्व के साथ जश्न मनाया गया। इस मौके पर देशभर के बड़े नेताओं के साथ-साथ कई सेलेब्रिटी और एक्टर्स ने भी शुभकामनाएं दीं। वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी अपने Independence Day 2025 सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ साझा की है।
शाहरुख खान ने मन्नत पर फहराया तिरंगा
शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत की छत से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने छोटे बेटे अबराम के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके सामने तिरंगा भी साफ दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के जरिए शाहरुख ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश के प्रति सम्मान जताया।
‘आजादी हमारी प्रगति की कुंजी है’—शाहरुख खान
तस्वीर के साथ शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, “हमारी आजादी हमारा सबसे बड़ा गिफ्ट है… हमारी प्रगति की कुंजी। आइये हम अपना सिर ऊँचा और दिल खुला रखें। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। जय हिंद।”
सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
शाहरुख के इस पोस्ट पर अनन्या पांडे, अभय वर्मा, संजय कपूर, सुहाना खान, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर सहित कई एक्टर्स ने रिएक्ट किया। वहीं फैंस भी कमेंट्स में उन्हें खूब बधाइयाँ दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हैप्पी इंडिपेंडेंस डे किंग।” दूसरे ने लिखा, “गॉड ब्लेस यू, सर।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “आपको और आपके परिवार को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, शाहरुख सर।”
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हिंदी समाचार के साथ-साथ फिल्म और मनोरंजन जगत में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी देखें:
Independence Day 2025: सलमान खान ने गाया ‘सारा जहाँ से अच्छा’ तो कंगना ने लहराया तिरंगा, बॉलीवुड सेलेब्स ने यूँ मनाया स्वतंत्रता दिवस





